Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 23 छन्द सँख्या : २३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

शक्नोतीहैव यः सोढुं प्राक्शरीरविमोक्षणात्। कामक्रोधोद्भवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः।।

Transliteration in English

śhaknotīhaiva yaḥ soḍhuṁ prāk śharīra-vimokṣhaṇāt kāma-krodhodbhavaṁ vegaṁ sa yuktaḥ sa sukhī naraḥ

सरल लिप्यंतरण

शक्-नोती-हैव यः सोढुं प्राक्-शरीर-विमोक्षणात् काम-क्रोधो-उदभवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः

Word Meaning

śhaknoti—is able; iha eva—in the present body; yaḥ—who; soḍhum—to withstand; prāk—before; śharīra—the body; vimokṣhaṇāt—giving up; kāma—desire; krodha—anger; udbhavam—generated from; vegam—forces; saḥ—that person; yuktaḥ—yogi; saḥ—that person; sukhī—happy; naraḥ—person

शब्दार्थ

शक्नोति– समर्थ है; इह एव– इसी शरीर में; यः– जो; सोढुम्– सहन करने के लिए; प्राक्– पूर्व; शरीर– शरीर; विमोक्षणात्– त्याग करने से; काम– इच्छा; क्रोध– तथा क्रोध से; उद्भवम्– उत्पन्न; वेगम्– वेग को; सः– वह; युक्तः– समाधि में; सः– वही; सुखी– सुखी; नरः– मनुष्य |

Translation

Before giving up this present body, if one is able to tolerate the urges of the material senses and check the force of desire and anger, he is well situated and is happy in this world.

अनुवाद

यदि इस शरीर को त्यागने के पूर्व कोई मनुष्य इन्द्रियों के वेगों को सहन करने तथा इच्छा एवं क्रोध के वेग को रोकने में समर्थ होता है, तो वह इस संसार में सुखी रह सकता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

If one wants to make steady progress on the path of self-realization, he must try to control the forces of the material senses. There are the forces of talk, forces of anger, forces of mind, forces of the stomach, forces of the genitals, and forces of the tongue. One who is able to control the forces of all these different senses, and the mind, is called gosvāmī, or svāmī. Such gosvāmīs live strictly controlled lives and forgo altogether the forces of the senses. Material desires, when unsatiated, generate anger, and thus the mind, eyes and chest become agitated. Therefore, one must practice to control them before one gives up this material body. One who can do this is understood to be self-realized and is thus happy in the state of self-realization. It is the duty of the transcendentalist to try strenuously to control desire and anger.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यदि कोई आत्म-साक्षात्कार के पथ पर अग्रसर होना चाहता है तो उसे भौतिक इन्द्रियों के वेग को रोकने का प्रयत्न करना चाहिए | ये वेग हैं – वाणीवेग, क्रोधवेग, मनोवेग, उदरवेग, उपस्थवेद तथा जिह्वावेग | जो व्यक्ति इन विभिन्न इन्द्रियों के वेगों को तथा मन को वश में करने में समर्थ है वह गोस्वामी या स्वामी कहलाता है | ऐसे गोस्वामी नितान्त संयमित जीवन बिताते हैं और इन्द्रियों के वेगों का तिरस्कार करते हैं | भौतिक इच्छाएँ पूर्ण न होने पर क्रोध उत्पन्न होता है और इस प्रकार मन, नेत्र तथा वक्षस्थल उत्तेजित होते हैं | अतः इस शरीर का परित्याग करने के पूर्व मनुष्य को इन्हें वश में करने का अभ्यास करना चाहिए | जो ऐसा कर सकता है वह स्वरुपसिद्ध माना जाता है और आत्म-साक्षात्कार की अवस्था में वह सुखी रहता है | योगी का कर्तव्य है कि वह इच्छा और क्रोध को वश में करने का भरसक प्रयत्न करे |

Notes By Kunal Gautam

One need to control the urges from senses of material senses. The one who has control over it can have happiness throughout the life.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भौतिक इंद्रियों की इंद्रियों से आग्रह को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। जो इस पर नियंत्रण रखता है, वह जीवन भर सुखी रह सकता है।