Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 3 छन्द सँख्या : ३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते। योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते।।

Transliteration in English

ārurukṣhor muner yogaṁ karma kāraṇam uchyate yogārūḍhasya tasyaiva śhamaḥ kāraṇam uchyate

सरल लिप्यंतरण

आरु-रुक्षोर्-मुनेर्-योगं कर्म कारणम-उच्यते योग-आरूढस्य तस्यैव शमः कारणम-उच्यते

Word Meaning

ārurukṣhoḥ—a beginner; muneḥ—of a sage; yogam—Yog; karma—working without attachment; kāraṇam—the cause; uchyate—is said; yoga ārūḍhasya—of those who are elevated in Yog; tasya—their; eva—certainly; śhamaḥ—meditation; kāraṇam—the cause; uchyate—is said

शब्दार्थ

आरुरुक्षोः– जिसने अभी योग प्रारम्भ किया है; मुनेः– मुनि की; योगम्– अष्टांगयोग पद्धति; कर्म– कर्म; कारणम्– साधन; उच्यते– कहलाता है; योग– अष्टांगयोग; आरुढस्य– प्राप्त होने वाले का; तस्य– उसका; एव– निश्चय ही; शमः– सम्पूर्ण भौतिक कार्यकलापों का त्याग; कारणम्– कारण; उच्यते– कहा जाता है |

Translation

For one who is a neophyte in the eightfold yoga system, work is said to be the means; and for one who is already elevated in yoga, cessation of all material activities is said to be the means.

अनुवाद

अष्टांगयोग के नवसाधक के लिए कर्म साधन कहलाता है और योगसिद्ध पुरुष के लिए समस्त भौतिक कार्यकलापों का परित्याग ही साधन कहा जाता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The process of linking oneself with the Supreme is called yoga. It may be compared to a ladder for attaining the topmost spiritual realization. This ladder begins from the lowest material condition of the living entity and rises up to perfect self-realization in pure spiritual life. According to various elevations, different parts of the ladder are known by different names. But all in all, the complete ladder is called yoga and may be divided into three parts, namely jñāna-yoga, dhyāna-yoga and bhakti-yoga. The beginning of the ladder is called the yogārurukṣu stage, and the highest rung is called yogārūḍha.

Concerning the eightfold yoga system, attempts in the beginning to enter into meditation through regulative principles of life and practice of different sitting postures (which are more or less bodily exercises) are considered fruitive material activities. All such activities lead to achieving perfect mental equilibrium to control the senses. When one is accomplished in the practice of meditation, he ceases all disturbing mental activities.

A Kṛṣṇa conscious person, however, is situated from the beginning on the platform of meditation because he always thinks of Kṛṣṇa. And, being constantly engaged in the service of Kṛṣṇa, he is considered to have ceased all material activities.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

परमेश्र्वर से युक्त होने की विधि योग कहलाती है | इसकी तुलना उस सीढ़ी से की जा सकती है जिससे सर्वोच्च आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त की जाती है | यह सीढ़ी जीव की अधम अवस्था से प्रारम्भ होकर अध्यात्मिक जीवन के पूर्ण आत्म-साक्षात्कार तक जाती है | विभिन्न चढ़ावों के अनुसार इस सीढ़ी के विभिन्न भाग भिन्न-भिन्न नामों से जाने जाते हैं | किन्तु कुल मिलाकर यह पूरी सीढ़ी योग कहलाती है और इसे तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – ज्ञानयोग, ध्यानयोग और भक्तियोग | सीढ़ी के प्रारम्भिक भाग को योगारुरुक्षु अवस्था और अन्तिम भाग को योगारूढ कहा जाता है |

जहाँ तक अष्टांगयोग का सम्बन्ध है, विभिन्न यम-नियमों तथा आसनों (जो प्रायः शारीरिक मुद्राएँ ही हैं) के द्वारा ध्यान में प्रविष्ट होने के लिए आरम्भिक प्रयासों को सकाम कर्म माना जाता है | ऐसे कर्मों से पूर्ण मानसिक सन्तुलन प्राप्त होता है जिससे इन्द्रियाँ वश में होती हैं | जब मनुष्य पूर्ण ध्यान में सिद्धहस्त हो जाता है तो विचलित करने वाले समस्त मानसिक कार्य बन्द हुए माने जाते हैं |

किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति प्रारम्भ से ही ध्यानावस्थित रहता है क्योंकि वह निरन्तर कृष्ण का चिन्तन करता है | इस प्रकार कृष्ण की सेवा में सतत व्यस्त रहने के करण उसके सारे भौतिक कार्यकलाप बन्द हुए माने जाते हैं |

Notes By Kunal Gautam

In the hierarchy of yoga system the wise person thinks practice is the only method for spiritual meditation, and when he has attained them, self-control becomes the way for spiritual meditation.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

योग प्रणाली के पदानुक्रम में बुद्धिमान व्यक्ति सोचता है कि अभ्यास ही आध्यात्मिक ध्यान का एकमात्र तरीका है, और जब वह उन्हें प्राप्त कर लेता है, तो आत्म-संयम आध्यात्मिक ध्यान का मार्ग बन जाता है।