| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 6 | छन्द सँख्या : ६ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
बन्धुरात्माऽऽत्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः। अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत्।।
Transliteration in English
bandhur ātmātmanas tasya yenātmaivātmanā jitaḥ anātmanas tu śhatrutve vartetātmaiva śhatru-vat
सरल लिप्यंतरण
बन्धुर-आत्मा-आत्मनस्-तस्य येन-आत्म-ऐव-आत्मना जितः अनात्-मनस्तु शत्रु-त्वे वर्तेत-आत्मैव शत्रुवत्
Word Meaning
bandhuḥ—friend; ātmā—the mind; ātmanaḥ—for the person; tasya—of him; yena—by whom; ātmā—the mind; eva—certainly; ātmanā—for the person; jitaḥ—conquered; anātmanaḥ—of those with unconquered mind; tu—but; śhatrutve—for an enemy; varteta—remains; ātmā—the mind; eva—as; śhatru-vat—like an enemyशब्दार्थ
बन्धुः– मित्र; आत्मा– मन; आत्मनः– जीव का; तस्य– उसका; येन– जिससे; आत्मा- मन; एव– निश्चय ही; आत्मना– जीवात्मा के द्वारा; जितः– विजित; अनात्मनः– जो मन को वश में नहीं कर पाया उसका; तु– लेकिन;शत्रुत्वे– शत्रुता के कारण; वर्तेत– बना रहता है; आत्मा एव– वही मन; शत्रु-वत्– शत्रु की भाँति |Translation
For him who has conquered the mind, the mind is the best of friends; but for one who has failed to do so, his mind will remain the greatest enemy.
अनुवाद
जिसने मन को जीत लिया है उसके लिए मन सर्वश्रेष्ठ मित्र है, किन्तु जो ऐसा नहीं कर पाया इसके लिए मन सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The purpose of practicing eightfold yoga is to control the mind in order to make it a friend in discharging the human mission. Unless the mind is controlled, the practice of yoga (for show) is simply a waste of time. One who cannot control his mind lives always with the greatest enemy, and thus his life and its mission are spoiled. The constitutional position of the living entity is to carry out the order of the superior. As long as one’s mind remains an unconquered enemy, one has to serve the dictations of lust, anger, avarice, illusion, etc. But when the mind is conquered, one voluntarily agrees to abide by the dictation of the Personality of Godhead, who is situated within the heart of everyone as Paramātmā. Real yoga practice entails meeting the Paramātmā within the heart and then following His dictation. For one who takes to Kṛṣṇa consciousness directly, perfect surrender to the dictation of the Lord follows automatically.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अष्टांगयोग के अभ्यास का प्रयोजन मन को वश में करना है, जिससे मानवीय लक्ष्य प्राप्त करने में वह मित्र बना रहे | मन को वश में किये बिना योगाभ्यास करना मात्र समय को नष्ट करना है | जो अपने मन को वश में नहीं कर सकता, वह सतत अपने परम शत्रु के साथ निवास करता है और इस तरह उसका जीवन तथा लक्ष्य दोनों ही नष्ट हो जाते हैं | जीव की स्वाभाविक स्थिति यह है कि वह अपने स्वामी की आज्ञा का पालन करे | अतः जब तक मन अविजित शत्रु बना रहता है, तब तक मनुष्य को काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि की आज्ञाओं का पालन करना होता है | किन्तु जब मन पर विजय प्राप्त हो जाती है, तो मनुष्य इच्छानुसार उस भगवान् की आज्ञा का पालन करता है जो सबों के हृदय में परमात्मास्वरूप स्थित है | वास्तविक योगाभ्यास हृदय के भीतर परमात्मा से भेंट करना तथा उनकी आज्ञा का पालन करना है | जो व्यक्ति साक्षात् कृष्णभावनामृत स्वीकार करता है वह भगवान् की आज्ञा के प्रति स्वतः समर्पित हो जाता है |
Notes By Kunal Gautam
The one who conquer mind, the mind is best friend to him. It will help him to achieve enlightenment. But if mind is not inder control, then there is no greatest enemy than it. Then mind will do all stupidity kind of thing and will be cause for the downfall.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जो मन को जीत लेता है, मन उसका सबसे अच्छा मित्र होता है। यह उसे आत्मज्ञान प्राप्त करने में मदद करेगा। लेकिन अगर मन पर नियंत्रण नहीं है, तो इससे बड़ा कोई दुश्मन नहीं है। तब मन हर तरह की मूर्खता करेगा और पतन का कारण बनेगा।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »