Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 8 छन्द सँख्या : ८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः। युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः।।

Transliteration in English

jñāna-vijñāna-tṛiptātmā kūṭa-stho vijitendriyaḥ yukta ityuchyate yogī sama-loṣhṭāśhma-kāñchanaḥ

सरल लिप्यंतरण

ज्ञान-विज्ञान-तृप्त-आत्मा कूटस्थो विजित-इन्द्रियः युक्त इत्य-उच्यते योगी सम-लोष्ट-अश्म-काञ्चनः

Word Meaning

jñāna—knowledge; vijñāna—realized knowledge, wisdom from within; tṛipta ātmā—one fully satisfied; kūṭa-sthaḥ—undisturbed; vijita-indriyaḥ—one who has conquered the senses; yuktaḥ—one who is in constant communion with the Supreme; iti—thus; uchyate—is said; yogī—a yogi; sama—looks equally; loṣhṭra—pebbles; aśhma—stone; kāñchanaḥ—gold

शब्दार्थ

ज्ञान– अर्जित ज्ञान; विज्ञान– अनुभूत ज्ञान से; तृप्त– सन्तुष्ट; आत्मा– जीव; कूट-स्थः – आध्यात्मिक रूप से स्थित; विजित-इन्द्रियः– इन्द्रियों के वश में करके; युक्तः– आत्म-साक्षात्कार के लिए सक्षम; इति– इस प्रकार; उच्यते– कहा जाता है; योगी– योग का साधक; सम– समदर्शी; लोष्ट्र– कंकड़; अश्म– पत्थर; काञ्चनः– स्वर्ण |

Translation

A person is said to be established in self-realization and is called a yogī [or mystic] when he is fully satisfied by virtue of acquired knowledge and realization. Such a person is situated in transcendence and is self-controlled. He sees everything – whether it be pebbles, stones or gold – as the same.

अनुवाद

वह व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार को प्राप्त तथा योगी कहलाता है जो अपने अर्जित ज्ञान तथा अनुभूति से पूर्णतया सन्तुष्ट रहता है | ऐसा व्यक्ति अध्यात्म को प्राप्त तथा जितेन्द्रिय कहलाता है | वह सभी वस्तुओं को – चाहे वे कंकड़ हों, पत्थर हों या कि सोना – एकसमान देखता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Book knowledge without realization of the Supreme Truth is useless. This is stated as follows:

ataḥ śrī-kṛṣṇa-nāmādi
na bhaved grāhyam indriyaiḥ
sevonmukhe hi jihvādau
svayam eva sphuraty adaḥ

“No one can understand the transcendental nature of the name, form, quality and pastimes of Śrī Kṛṣṇa through his materially contaminated senses. Only when one becomes spiritually saturated by transcendental service to the Lord are the transcendental name, form, quality and pastimes of the Lord revealed to him.” (Bhakti-rasāmṛta-sindhu 1.2.234)

This Bhagavad-gītā is the science of Kṛṣṇa consciousness. No one can become Kṛṣṇa conscious simply by mundane scholarship. One must be fortunate enough to associate with a person who is in pure consciousness. A Kṛṣṇa conscious person has realized knowledge, by the grace of Kṛṣṇa, because he is satisfied with pure devotional service. By realized knowledge, one becomes perfect. By transcendental knowledge one can remain steady in his convictions, but by mere academic knowledge one can be easily deluded and confused by apparent contradictions. It is the realized soul who is actually self-controlled, because he is surrendered to Kṛṣṇa. He is transcendental because he has nothing to do with mundane scholarship. For him mundane scholarship and mental speculation, which may be as good as gold to others, are of no greater value than pebbles or stones.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

परमसत्य की अनुभूति के बिना कोरा ज्ञान व्यर्थ होता है | भक्तिरसामृत सिन्धु में (१.२.२३४) कहा गया है –

अतः श्रीकृष्णनामादि ण भवेद् ग्राह्यमिन्द्रियैः |
सेवोन्मुखे हि जिह्वादौ स्वयमेव स्फुरत्यदः ||

“कोई भी व्यक्ति अपनी दूषित इन्द्रियों के द्वारा श्रीकृष्ण के नाम, रूप, गुण तथा उनकी लीलाओं की दिव्य प्रकृति को नहीं समझ सकता | भगवान् की दिव्य सेवा से पूरित होने पर ही कोई उनके दिव्य नाम, रूप, गुण तथा लीलाओं को समझ सकता है |”
यह भगवद्गीता कृष्णभावनामृत का विज्ञान है | मात्र संसारी विद्वता से कोई कृष्णभावनाभावित नहीं हो सकता | उसे विशुद्ध चेतना वाले का सान्निध्य प्राप्त होने का सौभाग्य मिलना चाहिए | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को भगवत्कृपा से ज्ञान की अनुभूति होती है, क्योंकि वह विशुद्ध भक्ति से तुष्ट रहता है | अनुभूत ज्ञान से वह पूर्ण बनता है | आध्यात्मिक ज्ञान से मनुष्य अपने संकल्पों में दृढ़ रह सकता है , किन्तु मात्र शैक्षिक ज्ञान से वह बाह्य विरोधाभासों द्वारा मोहित और भ्रमित होता रहता है | केवल अनुभवी आत्मा ही आत्मसंयमी होता है, क्योंकि वह कृष्ण की शरण में जा चुका होता है | वह दिव्य होता है क्योंकि उसे संसारी विद्वता से कुछ लेना-देना नहीं रहता | उसके लिए संसारी विद्वता तथा मनोधर्म, जो अन्यों के लिए स्वर्ण के समान उत्तम होते हैं, कंकड़ों या पत्थरों से अधिक नहीं होते |

Notes By Kunal Gautam

The person, who has reached the state of enlightenment or becomes a complete yogi after experiencing divine gratification and bliss, sees everything without any difference, be it a gold or stone.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो व्यक्ति आत्मज्ञान की स्थिति में पहुंच गया है या दिव्य संतुष्टि और आनंद का अनुभव करके पूर्ण योगी बन जाता है, वह सब कुछ बिना किसी अंतर के देखता है, चाहे वह सोना हो या पत्थर।