| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 10 | छन्द सँख्या : १० |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः।।
Transliteration in English
yogī yuñjīta satatam ātmānaṁ rahasi sthitaḥ ekākī yata-chittātmā nirāśhīr aparigrahaḥ
सरल लिप्यंतरण
योगी युञ्जीत सत-तम-आत्मानं रहसि स्थितः एकाकी यत-चित्त-आत्मा निराशीर-परिग्रहः
Word Meaning
yogī—a yogi; yuñjīta—should remain engaged in meditation; satatam—constantly; ātmānam—self; rahasi—in seclusion; sthitaḥ—remaining; ekākī—alone; yata-chitta-ātmā—with a controlled mind and body; nirāśhīḥ—free from desires; aparigrahaḥ—free from desires for possessions for enjoymentशब्दार्थ
योगी– योगी; युञ्जित– कृष्णचेतना में केन्द्रित करे; सततम्– निरन्तर; आत्मानम्– स्वयं को (मन, शरीर तथा आत्मा से); रहसि– एकान्त स्थान में; स्थितः– स्थित होकर; एकाकी– अकेले; यत-चित्त-आत्मा– मन में सदैव सचेत; निराशीः– किसी अन्य वस्तु से आकृष्ट हुए बिना; अपरिग्रहः– स्वामित्व की भावना से रहित, संग्रहभाव से मुक्त |Translation
A transcendentalist should always engage his body, mind and self in relationship with the Supreme; he should live alone in a secluded place and should always carefully control his mind. He should be free from desires and feelings of possessiveness.
अनुवाद
योगी को चाहिए कि वह सदैव अपने शरीर, मन तथा आत्मा को परमेश्र्वर में लगाए, एकान्त स्थान में रहे और बड़ी सावधानी के साथ अपने मन को वश में करे | उसे समस्त आकांक्षाओं तथा संग्रहभाव से मुक्त होना चाहिए |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Kṛṣṇa is realized in different degrees as Brahman, Paramātmā and the Supreme Personality of Godhead. Kṛṣṇa consciousness means, concisely, to be always engaged in the transcendental loving service of the Lord. But those who are attached to the impersonal Brahman or the localized Supersoul are also partially Kṛṣṇa conscious, because the impersonal Brahman is the spiritual ray of Kṛṣṇa and the Supersoul is the all-pervading partial expansion of Kṛṣṇa. Thus the impersonalist and the meditator are also indirectly Kṛṣṇa conscious. A directly Kṛṣṇa conscious person is the topmost transcendentalist because such a devotee knows what is meant by Brahman and Paramātmā. His knowledge of the Absolute Truth is perfect, whereas the impersonalist and the meditative yogī are imperfectly Kṛṣṇa conscious.
Nevertheless, all of these are instructed herewith to be constantly engaged in their particular pursuits so that they may come to the highest perfection sooner or later. The first business of a transcendentalist is to keep the mind always on Kṛṣṇa. One should always think of Kṛṣṇa and not forget Him even for a moment. Concentration of the mind on the Supreme is called samādhi, or trance. In order to concentrate the mind, one should always remain in seclusion and avoid disturbance by external objects. He should be very careful to accept favorable and reject unfavorable conditions that affect his realization. And, in perfect determination, he should not hanker after unnecessary material things that entangle him by feelings of possessiveness.
All these perfections and precautions are perfectly executed when one is directly in Kṛṣṇa consciousness, because direct Kṛṣṇa consciousness means self-abnegation, wherein there is very little chance for material possessiveness. Śrīla Rūpa Gosvāmī characterizes Kṛṣṇa consciousness in this way:
anāsaktasya viṣayān, yathārham upayuñjataḥ
nirbandhaḥ kṛṣṇa-sambandhe, yuktaṁ vairāgyam ucyate
prāpañcikatayā buddhyā
hari-sambandhi-vastunaḥ
mumukṣubhiḥ parityāgo
vairāgyaṁ phalgu kathyate
“When one is not attached to anything, but at the same time accepts everything in relation to Kṛṣṇa, one is rightly situated above possessiveness. On the other hand, one who rejects everything without knowledge of its relationship to Kṛṣṇa is not as complete in his renunciation.” (Bhakti-rasāmṛta-sindhu 1.2.255–256)
A Kṛṣṇa conscious person well knows that everything belongs to Kṛṣṇa, and thus he is always free from feelings of person
al possession. As such, he has no hankering for anything on his own personal account. He knows how to accept things in favor of Kṛṣṇa consciousness and how to reject things unfavorable to Kṛṣṇa consciousness. He is always aloof from material things because he is always transcendental, and he is always alone, having nothing to do with persons not in Kṛṣṇa consciousness. Therefore a person in Kṛṣṇa consciousness is the perfect yogī.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्ण की अनुभूति ब्रह्म, परमात्मा तथा श्रीभगवान् के विभिन्न रूपों में होती है | संक्षेप में, कृष्णभावनामृत का अर्थ है – भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में निरन्तर प्रवृत्त रहना | किन्तु जो लोग निराकार ब्रह्म अथवा अन्तर्यामी परमात्मा के प्रति आसक्त होते हैं, वे भी आंशिक रूप से कृष्णभावनाभावित हैं क्योंकि निराकार ब्रह्म कृष्ण की आध्यात्मिक किरण है और परमात्मा कृष्ण का सर्वव्यापी आंशिक विस्तार होता है | इस प्रकार निर्विशेषवादी तथा ध्यानयोगी भी अपरोक्ष रूप से कृष्णभावनाभावित होते हैं | प्रत्यक्ष कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सर्वोच्च योगी होता है क्योंकि ऐसा भक्त जानता है कि ब्रह्म तथा परमात्मा क्या हैं | उसका परमसत्य विषयक ज्ञान पूर्ण होता है, जबकि निर्विशेषवादी तथा ध्यानयोगी अपूर्ण रूप में कृष्णभावनाभावित होते हैं |
इतने पर भी इन सबों को अपने-अपने कार्यों में निरन्तर लगे रहने का आदेश दिया जाता है, जिससे वे देर-सवेर परम सिद्धि प्राप्त कर सकें | योगी का पहला कर्तव्य है कि वह कृष्ण पर अपना ध्यान सदैव एकाग्र रखे | उसे सदैव कृष्ण का चिन्तन करना चाहिए और एक क्षण के लिए भी उन्हें नहीं भुलाना चाहिए | परमेश्र्वर में मन की एकाग्रता ही समाधि कहलाती है | मन को एकाग्र करने के लिए सदैव एकान्तवास करना चाहिए और बाहरी उपद्रवों से बचना चाहिए | योगी को चाहिए कि वह अनुकूल परिस्थियों को ग्रहण करे और प्रतिकूल परिस्थितियों को त्याग दे, जिससे उसकी अनुभूति पर कोई प्रभाव न पड़े | पूर्ण संकल्प कर लेने पर उसे उन व्यर्थ की वस्तुओं के पीछे नहीं पड़ना चाहिए जो परिग्रह भाव में उसे फँसा लें |
ये सारी सिद्धियाँ तथा सावधानियाँ तभी पूर्णरूपेण कार्यान्वित हो सकती हैं जब मनुष्य प्रत्यक्षतः कृष्णभावनाभावित हो क्योंकि साक्षात् कृष्णभावनामृत का अर्थ है – आत्मोसर्ग जिसमें संग्रहभाव (परिग्रह) के लिए लेशमात्र स्थान नहीं होता | श्रील रूपगोस्वामी कृष्णभावनामृत का लक्षण इस प्रकार देते हैं –
अनासक्तय विषयान् यथार्हमुपयुञ्जतः |
निर्बन्धः कृष्णसम्बन्धे युक्तं वैराग्यमुच्यते ||
प्रापञ्चिकतया बुद्धया हरिसम्बन्धिवस्तुनः |
मुमुक्षुभिः परित्यागो वैराग्यं फल्गु कथ्यते ||
“जब मनुष्य किसी वस्तु के प्रति आसक्त न रहते हुए कृष्ण से सम्बन्धित हर वस्तु को स्वीकार कर लेता है, तभी वह परिग्रहत्व से ऊपर स्थित रहता है | दूसरी ओर, जो व्यक्ति कृष्ण से सम्बन्धित वस्तु को बिना जाने त्याग देता है उसका वैराग्य पूर्ण नहीं होता |” (भक्तिरसामृत सिन्धु २.२५५ – २५६) |
कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भलीभाँति जानता रहता है कि प्रत्येक वस्तु श्रीकृष्ण की है, फलस्वरूप वह सभी प्रकार के परिग्रहभाव से मुक्त रहता है | इस प्रकार वह अपने लिए किसी वस्तु की लालसा नहीं करता | वह जानता है कि किस प्रकार कृष्णभावनामृत के अनुरूप वस्तुओं को स्वीकार किया जाता है और कृष्णभावनामृत के प्रतिकूल वस्तुओं का परित्याग कर दिया जाता है |वह सदैव भौतिक वस्तुओं से दूर रहता है, क्योंकि वह दिव्य होता है और कृष्णभावनामृत से रहित व्यक्तियों से किसी प्रकार का सरोकार न रखने के कारण सदा अकेला रहता है | अतः कृष्णभावनामृत में रहने वाला व्यक्ति पूर्णयोगी होता है |
Notes By Kunal Gautam
A yogi person should always engage his body, mind and soul in a relationship with the Supreme Soul, if he is not engaged the mind can lead him to downfall. To avoid downfall, he should stay in a secluded place and should always control his mind. He should also be free from desires and feelings of ownership.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
एक योगी व्यक्ति को हमेशा अपने शरीर, मन और आत्मा को परमात्मा के साथ संबंध में लगाना चाहिए, अगर वह व्यस्त नहीं रहता तो मन उसे पतन की ओर ले जा सकता है। पतन से बचने के लिए उसे एकांत स्थान पर रहना चाहिए और हमेशा अपने मन को नियंत्रित करना चाहिए। उसे इच्छाओं और स्वामित्व की भावनाओं से भी मुक्त होना चाहिए।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »