| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 26 | छन्द सँख्या : २६ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।
Transliteration in English
yato yato niśhcharati manaśh chañchalam asthiram tatas tato niyamyaitad ātmanyeva vaśhaṁ nayet
सरल लिप्यंतरण
यतो यतो निश्चरति मनश्-चञ्चलम-स्थिरम् तत-स्ततो नियम्-एतद-आत्मन्येव वशं नयेत्
Word Meaning
yataḥ yataḥ—whenever and wherever; niśhcharati—wanders; manaḥ—the mind; chañchalam—restless; asthiram—unsteady; tataḥ tataḥ—from there; niyamya—having restrained; etat—this; ātmani—on God; eva—certainly; vaśham—control; nayet—should bringशब्दार्थ
यतः यतः– जहाँ जहाँ भी; निश्र्चलति– विचलित होता है; मनः– मन; चञ्चलम्– चलायमान; अस्थिरम्– अस्थिर; ततः ततः– वहाँ वहाँ से; नियम्य– वश में करके; एतत्– इस; आत्मनि– अपने; एव– निश्चय ही; वशम्– वश में; नयेत्– ले आए |Translation
From wherever the mind wanders due to its flickering and unsteady nature, one must certainly withdraw it and bring it back under the control of the Self.
अनुवाद
मन अपनी चंचलता तथा अस्थिरता के कारण जहाँ कहीं भी विचरण करता हो, मनुष्य को चाहिए कि उसे वहाँ से खींचे और अपने वश में लाए |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The nature of the mind is flickering and unsteady. But a self-realized yogī has to control the mind; the mind should not control him. One who controls the mind (and therefore the senses as well) is called gosvāmī, or svāmī, and one who is controlled by the mind is called go-dāsa, or the servant of the senses. A gosvāmī knows the standard of sense happiness. In transcendental sense happiness, the senses are engaged in the service of Hṛṣīkeśa, or the supreme owner of the senses – Kṛṣṇa. Serving Kṛṣṇa with purified senses is called Kṛṣṇa consciousness. That is the way of bringing the senses under full control. What is more, that is the highest perfection of yoga practice.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
मन स्वभाव से चंचल और अस्थिर है | किन्तु स्वरुपसिद्ध योगी को मन को वश में लाना होता है, उस पर मन का अधिकार नहीं होना चाहिए | जो मन को (तथा इन्द्रियों को भी) वश में रखता है, वह गोस्वामी या स्वामी कहलाता है और जो मन के वशीभूत होता है वह गोदास अर्थात् इन्द्रियों का सेवक कहलाता है | गोस्वामी इन्द्रियसुख के मानक से भिज्ञ होता है | दिव्य इन्द्रियसुख वह है जिसमें इन्द्रियाँ हृषिकेश अर्थात् इन्द्रियों के स्वामी भगवान् कृष्ण की सेवा में लगी रहती हैं | शुद्ध इन्द्रियों के द्वारा कृष्ण की सेवा ही कृष्णचेतना या कृष्णभावनामृत कहलाती है | इन्द्रियों को पूर्णवश में लाने की यही विधि है | इससे भी बढ़कर बात यह है कि यह योगाभ्यास की परम सिद्धि भी है |
Notes By Kunal Gautam
The mind is generally restless, so the yogi should stop and subdue the wandering mind from all that causes restlessness.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
मन आमतौर पर बेचैन रहता है, इसलिए योगी को चाहिए कि वह भटकते हुए मन को उन सभी से रोके और वश में करें, जो बेचैनी का कारण बनते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »