Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 28 छन्द सँख्या : २८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

युञ्जन्नेवं सदाऽऽत्मानं योगी विगतकल्मषः। सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते।।

Transliteration in English

yuñjann evaṁ sadātmānaṁ yogī vigata-kalmaṣhaḥ sukhena brahma-sansparśham atyantaṁ sukham aśhnute

सरल लिप्यंतरण

युञ्जन्-नेवं सदा-आत्मानं योगी विगत-कल्मषः सुखेन ब्रह्म-संस्पर्शम-अत्यन्तं सुखम-श्नुते

Word Meaning

yuñjan—uniting (the self with God); evam—thus; sadā—always; ātmānam—the self; yogī—a yogi; vigata—freed from; kalmaṣhaḥ—sins; sukhena—easily; brahma-sansparśham—constantly in touch with the Supreme; atyantam—the highest; sukham—bliss; aśhnute—attains

शब्दार्थ

युञ्जन्– योगाभ्यास में प्रवृत्त होना; एवम्– इस प्रकार; सदा– सदैव; आत्मानम्– स्व, आत्मा को; योगी– योगी जो परमात्मा के सम्पर्क में रहता है; विगत– मुक्त; कल्मषः– सारे भौतिक दूषण से; सुखेन– दिव्यसुख से; ब्रह्म-संस्पर्शम् – ब्रह्म के सान्निध्य में रहकर; अत्यन्तम्– सर्वोच्च; सुखम्– सुख को; अश्नुते– प्राप्त करता है |

Translation

Thus the self-controlled yogī, constantly engaged in yoga practice, becomes free from all material contamination and achieves the highest stage of perfect happiness in transcendental loving service to the Lord.

अनुवाद

इस प्रकार योगाभ्यास में निरन्तर लगा रहकर आत्मसंयमी योगी समस्त भौतिक कल्मष से मुक्त हो जाता है और भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में परमसुख प्राप्त करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Self-realization means knowing one’s constitutional position in relationship to the Supreme. The individual soul is part and parcel of the Supreme, and his position is to render transcendental service to the Lord. This transcendental contact with the Supreme is called brahma-saṁsparśa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

आत्म-साक्षात्कार का अर्थ है – भगवान् के सम्बन्ध में अपनी स्वाभाविक स्थिति को जानना | जीव (आत्मा) भगवान का अंश है और उसकी स्थिति भगवान् की दिव्यसेवा करते रहना है | ब्रह्म के साथ यह दिव्य सान्निध्य ही ब्रह्म-संस्पर्श कहलाता है |

Notes By Kunal Gautam

The yogi who regularly engaged in yogic activity, gets free from impurities and achieve the transcendental stage of union with the lord.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो योगी नियमित रूप से योग क्रिया में लगा रहता है, वह अशुद्धियों से मुक्त हो जाता है और परब्रह्म के साथ मिलन की दिव्य अवस्था को प्राप्त करता है।