| Chapter: 7 | अध्याय : ७ |
| Verse Number: 12 | छन्द सँख्या : १२ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्तामसाश्च ये। मत्त एवेति तान्विद्धि नत्वहं तेषु ते मयि।।
Transliteration in English
ye chaiva sāttvikā bhāvā rājasās tāmasāśh cha ye matta eveti tān viddhi na tvahaṁ teṣhu te mayi
सरल लिप्यंतरण
ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्-तामस-श्-च ये मत्त एवेति तान्-विद्धि नत्वहं तेषु ते मयि
Word Meaning
ye—whatever; cha—and; eva—certainly; sāttvikāḥ—in the mode of goodness; bhāvāḥ—states of material existence; rājasāḥ—in the mode of passion; tāmasāḥ—in the mode of ignorance; cha—and; ye—whatever; mattaḥ—from me; eva—certainly; iti—thus; tān—those; viddhi—know; na—not; tu—but; aham—I; teṣhu—in them; te—they; mayi—in meशब्दार्थ
ये– जो; च– तथा; एव– निश्चय ही; सात्त्विकाः– सतोगुणी; भावाः– भाव; राजसाः– रजोगुणी; तामसाः– तमोगुणी; च– भी; ये– जो; मत्तः– मुझसे;एव– निश्चय ही; इति– इस प्रकार; तान्– उनको; विद्धि– जानो; न– नहीं; तु– लेकिन; अहम्– मैं; तेषु– उनमें; ते– वे; मयि– मुझमें |Translation
Know that all states of being – be they of goodness, passion or ignorance – are manifested by My energy. I am, in one sense, everything, but I am independent. I am not under the modes of material nature, for they, on the contrary, are within Me.
अनुवाद
तुम जान लो कि मेरी शक्ति द्वारा सारे गुण प्रकट होते हैं, चाहे वे सतोगुण हों, रजोगुण हों या तमोगुण हों | एक प्रकार से मैं सब कुछ हूँ, किन्तु हूँ स्वतन्त्र | मैं प्रकृति के गुणों के अधीन नहीं हूँ, अपितु वे मेरे अधीन हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
All material activities in the world are being conducted under the three modes of material nature. Although these material modes of nature are emanations from the Supreme Lord, Kṛṣṇa, He is not subject to them. For instance, under the state laws one may be punished, but the king, the lawmaker, is not subject to that law. Similarly, all the modes of material nature – goodness, passion and ignorance – are emanations from the Supreme Lord, Kṛṣṇa, but Kṛṣṇa is not subject to material nature. Therefore He is nirguṇa, which means that these guṇas, or modes, although issuing from Him, do not affect Him. That is one of the special characteristics of Bhagavān, or the Supreme Personality of Godhead.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
संसार के सारे भौतिक कार्यकलाप प्रकृति के गुणों के अधीन सम्पन्न होते हैं | यद्यपि प्रकृति के गुण परमेश्र्वर कृष्ण से उद्भूत हैं, किन्तु भगवान् उनके अधीन नहीं होते | उदाहरणार्थ, राज्य के नियमानुसार कोई दण्डित हो सकता है, किन्तु नियम बनाने वाला राजा उस नियम के अधीन नहीं होता | इसी प्रकार प्रकृति के सभी गुण – सतो, रजो तथा तमोगुण – भगवान् कृष्ण से उद्भूत हैं, किन्तु कृष्ण प्रकृति के अधीन नहीं हैं | इसीलिए वे निर्गुण हैं, जिसका तात्पर्य है कि सभी गुण उनसे उद्भूत हैं, किन्तु ये उन्हें प्रभावित नहीं करते | यह भगवान् का विशेष लक्षण है |
Notes By Kunal Gautam
The lord is everything in this material nature. Here Lord is putting emphasis that everything of the material nature is under his control.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
इस भौतिक प्रकृति में भगवान ही सब कुछ हैं। यहां भगवान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भौतिक प्रकृति की हर चीज उनके नियंत्रण में है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »