Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 27 छन्द सँख्या : २७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वन्द्वमोहेन भारत। सर्वभूतानि संमोहं सर्गे यान्ति परन्तप।।

Transliteration in English

ichchhā-dveṣha-samutthena dvandva-mohena bhārata sarva-bhūtāni sammohaṁ sarge yānti parantapa

सरल लिप्यंतरण

इच्छा-द्वेष-समुत्थेन द्वन्द्व-मोहेन भारत सर्व-भूतानि संमोहं सर्गे यान्ति परन्तप

Word Meaning

ichchhā—desire; dveṣha—aversion; samutthena—arise from; dvandva—of duality; mohena—from the illusion; bhārata—Arjun, descendant of Bharat; sarva—all; bhūtāni—living beings; sammoham—into delusion; sarge—since birth; yānti—enter; parantapa—Arjun, conqueror of enemies

शब्दार्थ

इच्छा– इच्छा; द्वेष– तथा घृणा; समुत्थेन– उदय होने से; द्वन्द्व– द्वन्द्व से; मोहेन– मोह के द्वारा; भारत– हे भरतवंशी; सर्व– सभी; सम्मोहम्– मोह को; सर्गे– जन्म लेकर; यान्ति– जाते हैं, प्राप्त होते हैं; परन्तप– हे शत्रुओं के विजेता |

Translation

O scion of Bharata, O conqueror of the foe, all living entities are born into delusion, bewildered by dualities arisen from desire and hate.

अनुवाद

हे भरतवंशी! हे शत्रुविजेता! समस्त जीव जन्म लेकर इच्छा तथा घृणा से उत्पन्न द्वन्द्वों से मोहग्रस्त होकर मोह को प्राप्त होते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The real constitutional position of the living entity is that of subordination to the Supreme Lord, who is pure knowledge. When one is deluded into separation from this pure knowledge, he becomes controlled by the illusory energy and cannot understand the Supreme Personality of Godhead. The illusory energy is manifested in the duality of desire and hate. Due to desire and hate, the ignorant person wants to become one with the Supreme Lord and envies Kṛṣṇa as the Supreme Personality of Godhead. Pure devotees, who are not deluded or contaminated by desire and hate, can understand that Lord Śrī Kṛṣṇa appears by His internal potencies, but those who are deluded by duality and nescience think that the Supreme Personality of Godhead is created by material energies. This is their misfortune. Such deluded persons, symptomatically, dwell in dualities of dishonor and honor, misery and happiness, woman and man, good and bad, pleasure and pain, etc., thinking, “This is my wife; this is my house; I am the master of this house; I am the husband of this wife.” These are the dualities of delusion. Those who are so deluded by dualities are completely foolish and therefore cannot understand the Supreme Personality of Godhead.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जीव की स्वाभाविक स्थिति शुद्धज्ञान रूप परमेश्र्वर की अधीनता है | मोहवश जब मनुष्य इस शुद्धज्ञान से दूर हो जाता है तो वह माया के वशीभूत हो जाता है और भगवान् को नहीं समझ पाता | यह माया इच्छा तथा घृणा के द्वन्द्व रूप में प्रकट होती है | इसी इच्छा तथा घृणा के कारण मनुष्य परमेश्र्वर से तदाकार होना चाहता है और भगवान् के रूप में कृष्ण से ईर्ष्या करता है | किन्तु शुद्धभक्त इच्छा तथा घृणा से मोहग्रस्त नहीं होते अतः वे समझ सकते हैं कि भगवान् श्रीकृष्ण अपनी अन्तरंगाशक्ति से प्रकट होते हैं | पर जो द्वन्द्व तथा अज्ञान के कारण मोहग्रस्त हैं, वे सोचते हैं कि भगवान् भौतिक (अपरा) शक्तियों द्वारा उत्पन्न होते हैं | यही उनका दुर्भाग्य है | ऐसे मोहग्रस्त व्यक्ति मान-अपमान, दुख-सुख, स्त्री-पुरुष, अच्छा-बुरा, आनन्द-पीड़ा जैसे द्वन्द्वों में रहते हुए सोचते रहते हैं “यह मेरी पत्नी है, यह मेरा घर है, मैं इस घर का स्वामी हूँ, मैं इस स्त्री का पति हूँ |” ये ही मोह के द्वन्द्व हैं | जो लोग ऐसे द्वन्द्वों से मोहग्रस्त रहते हैं, वे निपट मुर्ख हैं और वे भगवान् को नहीं समझ सकते |

Notes By Kunal Gautam

After taking birth, living beings get trapped in the web of Maya. It becomes enticed by the illusion created by the combinations of desire and hatred.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जन्म लेने के बाद जीव माया के जाल में फंस जाते हैं। यह कामना और घृणा के युग्मों द्वारा निर्मित भ्रम से मोहित होकर फंस जाता है।