| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 1 | छन्द सँख्या : १ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
अर्जुन उवाच किं तद्ब्रह्म किमध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम। अधिभूतं च किं प्रोक्तमधिदैवं किमुच्यते।।
Transliteration in English
arjuna uvācha kiṁ tad brahma kim adhyātmaṁ kiṁ karma puruṣhottama adhibhūtaṁ cha kiṁ proktam adhidaivaṁ kim uchyate
सरल लिप्यंतरण
अर्जुन उवाच किं तद्-ब्रह्म किम-अध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम अधि-भूतं च किं प्रोक्तम-अधिदैवं किम-उच्यते
Word Meaning
arjunaḥ uvācha—Arjun said; kim—what; tat—that; brahma—Brahman; kim—what; adhyātmam—the individual soul; kim—what; karma—the principle of karma; puruṣha-uttama—Shree Krishna, the Supreme Divine Personality; adhibhūtam—the material manifestation; cha—and; kim—what; proktam—is called; adhidaivam—the Lord of the celestial gods; kim—what; uchyate—is called;शब्दार्थ
अर्जुनः उवाच– अर्जुन ने कहा; किम्– क्या; तत्– वह; ब्रह्म– ब्रह्म; किम्– क्या; अध्यात्मम्– आत्मा; किम्– क्या; कर्म– सकाम कर्म; पुरुष-उत्तम – हे परमपुरुष; अधि-भूतम् – भौतिक जगत्; च– तथा; किम्– क्या; प्रोक्तम्– कहलाता है; अधि-दैवम्– देवतागण; किम्– क्या; उच्यते– कहलाता है |Translation
Arjuna inquired: O my Lord, O Supreme Person, what is Brahman? What is the self? What are fruitive activities? What is this material manifestation? And what are the demigods? Please explain this to me.
अनुवाद
अर्जुन ने कहा – हे भगवान्! हे पुरुषोत्तम! ब्रह्म क्या है? आत्मा क्या है? सकाम कर्म क्या है? यह भौतिक जगत क्या है? तथा देवता क्या हैं? कृपा करके यह सब मुझे बताइये |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
In this chapter Lord Kṛṣṇa answers different questions from Arjuna, beginning with “What is Brahman?” The Lord also explains karma (fruitive activities), devotional service and yoga principles, and devotional service in its pure form. The Śrīmad-Bhāgavatam explains that the Supreme Absolute Truth is known as Brahman, Paramātmā and Bhagavān. In addition, the living entity, the individual soul, is also called Brahman. Arjuna also inquires about ātmā, which refers to body, soul and mind. According to the Vedic dictionary, ātmā refers to the mind, soul, body and senses also.
Arjuna has addressed the Supreme Lord as Puruṣottama, Supreme Person, which means that he was putting these questions not simply to a friend but to the Supreme Person, knowing Him to be the supreme authority able to give definitive answers.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
इस अध्याय में भगवान् कृष्ण अर्जुन के द्वारा पूछे गये, “ब्रह्म क्या है?” आदि प्रश्नों का उत्तर देते हैं | भगवान् कर्म, भक्ति तथा योग और शुद्ध भक्ति की भी व्याख्या करते हैं | श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि परम सत्य ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् के नाम से जाना जाता है | साथ ही जीवात्मा या जीव को ब्रह्म भी कहते हैं | अर्जुन आत्मा के विषय में भी पूछता है, जिससे शरीर, आत्मा तथा मन का बोध होता है | वैदिक कोश (निरुक्त) के अनुसार आत्मा का अर्थ मन, आत्मा, शरीर तथा इन्द्रियाँ भी होता है |
अर्जुन ने परमेश्र्वर को पुरुषोत्तम या परम पुरुष कहकर सम्बोधित किया है, जिसका अर्थ यह होता है कि वह ये सारे प्रश्न अपने एक मित्र से नहीं, अपितु परमपुरुष से, उन्हें परम प्रमाण मानकर, पूछ रहा था, जो निश्चित उत्तर दे सकते थे |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna is showing his inner curiosity.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन अपनी अंदर की जिज्ञासा दर्शा रहे हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »