Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 8 छन्द सँख्या : ८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना। परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन्।।

Transliteration in English

abhyāsa-yoga-yuktena chetasā nānya-gāminā paramaṁ puruṣhaṁ divyaṁ yāti pārthānuchintayan

सरल लिप्यंतरण

अभ्यास-योग-युक्तेन चेतसा नान्य-गामिना परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थ-अनुचिन्तयन्

Word Meaning

abhyāsa-yoga—by practice of yog; yuktena—being constantly engaged in remembrance; chetasā—by the mind; na anya-gāminā—without deviating; paramam puruṣham—the Supreme Divine Personality; divyam—divine; yāti—one attains; pārtha—Arjun, the son of Pritha; anuchintayan—constant remembrance

शब्दार्थ

अभ्यास-योग– अभ्यास से; युक्तेन– ध्यान में लगे रहकर; चेतसा– मन तथा बुद्धि से; न अन्य गामिना– बिना विचलित हुए; परमम्– परम; पुरुषम्– भगवान् को; दिव्यम्– दिव्य; याति– प्राप्त करता है; पार्थ– हे पृथापुत्र; अनुचिन्तयन्– निरन्तर चिन्तन करता हुआ |

Translation

He who meditates on Me as the Supreme Personality of Godhead, his mind constantly engaged in remembering Me, undeviated from the path, he, O Pārtha, is sure to reach Me.

अनुवाद

हे पार्थ! जो व्यक्ति मेरा स्मरण करने में अपना मन निरन्तर लगाये रखकर अविचलित भाव से भगवान् के रूप में मेरा ध्यान करता है, वह मुझको अवश्य ही प्राप्त होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

In this verse Lord Kṛṣṇa stresses the importance of remembering Him. One’s memory of Kṛṣṇa is revived by chanting the mahā-mantra, Hare Kṛṣṇa. By this practice of chanting and hearing the sound vibration of the Supreme Lord, one’s ear, tongue and mind are engaged. This mystic meditation is very easy to practice, and it helps one attain the Supreme Lord. Puruṣam means enjoyer. Although living entities belong to the marginal energy of the Supreme Lord, they are in material contamination. They think themselves enjoyers, but they are not the supreme enjoyer. Here it is clearly stated that the supreme enjoyer is the Supreme Personality of Godhead in His different manifestations and plenary expansions as Nārāyaṇa, Vāsudeva, etc.

The devotee can constantly think of the object of worship, the Supreme Lord, in any of His features – Nārāyaṇa, Kṛṣṇa, Rāma, etc. – by chanting Hare Kṛṣṇa. This practice will purify him, and at the end of his life, due to his constant chanting, he will be transferred to the kingdom of God. Yoga practice is meditation on the Supersoul within; similarly, by chanting Hare Kṛṣṇa one fixes his mind always on the Supreme Lord. The mind is fickle, and therefore it is necessary to engage the mind by force to think of Kṛṣṇa. One example often given is that of the caterpillar that thinks of becoming a butterfly and so is transformed into a butterfly in the same life. Similarly, if we constantly think of Kṛṣṇa, it is certain that at the end of our lives we shall have the same bodily constitution as Kṛṣṇa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

इस श्लोक में भगवान् कृष्ण अपने स्मरण किये जाने की महत्ता पर बल देते हैं | महामन्त्र हरे कृष्ण का जप करने से कृष्ण की स्मृति हो आती है | भगवान् के शब्दोच्चार (ध्वनि) के जप तथा श्रवण के अभ्यास से मनुष्य के कान, जीभ तथा मन व्यस्त रहते हैं | इस ध्यान का अभ्यास अत्यन्त सुगम है और इससे परमेश्र्वर को प्राप्त करने में सहायता मिलती है | पुरुषम् का अर्थ भोक्ता है | यद्यपि सारे जीव भगवान् की तटस्था शक्ति हैं, किन्तु वे भौतिक कल्मष से युक्त हैं | वे स्वयं को भोक्ता मानते हैं, जबकि वे होते नहीं | यहाँ पर स्पष्ट उल्लेख है कि भगवान् ही अपने विभिन्न स्वरूपों तथा नारायण, वासुदेव आदि स्वांशों के रूप में परम भोक्ता हैं |

भक्त हरे कृष्ण का जप करके अपनी पूजा के लक्ष्य परमेश्र्वर का, इनके किसी भी रूप नारायण, कृष्ण, राम आदि का निरन्तर चिन्तन कर सकता है | ऐसा करने से वह शुद्ध हो जाता है और निरन्तर जप करते रहने से जीवन के अन्त में वह भगवद्धाम को जाता है | योग अन्तःकरण के परमात्मा का ध्यान है | इसी प्रकार हरे कृष्ण के जप द्वारा मनुष्य अपने मन को परमेश्र्वर में स्थिर करता है | मन चंचल है, अतः आवश्यक है कि मन को बलपूर्वक कृष्ण-चिन्तन में लगाया जाय | प्रायः उस प्रकार के कीट का दृष्टान्त दिया जाता है जो तितली बनना चाहता है और इसी जीवन में तितली बन जाता है | इसी प्रकार यदि हम निरन्तर कृष्ण का चिन्तन करते रहें, तो यह निश्चित है कि हम जीवन के अन्त में कृष्ण जैसा शरीर प्राप्त कर सकेंगे |

Notes By Kunal Gautam

The person who without any distraction, keeps his mind focused towards the supreme personality of the lord, without any doubt attends to the lord.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो व्यक्ति बिना किसी व्याकुलता के अपने मन को भगवान के सर्वोच्च व्यक्तित्व की ओर केंद्रित रखता है, वह बिना किसी संदेह के भगवान को प्राप्त करता8 है।