| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 21 | छन्द सँख्या : २१ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस्तमाहुः परमां गतिम्। यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम।।
Transliteration in English
avyakto ’kṣhara ityuktas tam āhuḥ paramāṁ gatim yaṁ prāpya na nivartante tad dhāma paramaṁ mama
सरल लिप्यंतरण
अव्यक्तो-अक्षर इत्-युक्तस्-तमाहुः परमां गतिम् यं प्राप्य न निवर्-तन्ते तद्धाम परमं मम
Word Meaning
avyaktaḥ—unmanifest; akṣharaḥ—imperishable; iti—thus; uktaḥ—is said; tam—that; āhuḥ—is called; paramām—the supreme; gatim—destination; yam—which; prāpya—having reached; na—never; nivartante—come back; tat—that; dhāma—abode; paramam—the supreme; mama—myशब्दार्थ
अव्यक्तः– अप्रकट; अक्षरः– अविनाशी;इति– इस प्रकार; उक्तः– कहा गया; तम्– उसको; आहुः– कहा जाता है; परमाम्– परम; गतिम्– गन्तव्य; यम्– जिसको; प्राप्य– प्राप्त करके; न– कभी नहीं; निवर्तन्ते– वापस आते हैं; तत्– वह; धाम– निवास; परमम्– परम; मम– मेरा |Translation
That which the Vedāntists describe as unmanifest and infallible, that which is known as the supreme destination, that place from which, having attained it, one never returns – that is My supreme abode.
अनुवाद
जिसे वेदान्ती अप्रकट और अविनाशी बताते हैं, जो परम गन्तव्य है, जिसे प्राप्त कर लेने पर कोई वापस नहीं आता, वही मेरा परमधाम है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The supreme abode of the Personality of Godhead, Kṛṣṇa, is described in the Brahma-saṁhitā as cintāmaṇi-dhāma, a place where all desires are fulfilled. The supreme abode of Lord Kṛṣṇa, known as Goloka Vṛndāvana, is full of palaces made of touchstone. There are also trees, called “desire trees,” that supply any type of eatable upon demand, and there are cows, known as surabhi cows, which supply a limitless supply of milk. In this abode, the Lord is served by hundreds of thousands of goddesses of fortune (Lakṣmīs), and He is called Govinda, the primal Lord and the cause of all causes. The Lord is accustomed to blow His flute (veṇuṁ kvaṇantam). His transcendental form is the most attractive in all the worlds – His eyes are like lotus petals, and the color of His body is like the color of clouds. He is so attractive that His beauty excels that of thousands of Cupids. He wears saffron cloth, a garland around His neck and a peacock feather in His hair. In the Bhagavad-gītā Lord Kṛṣṇa gives only a small hint of His personal abode, Goloka Vṛndāvana, which is the supermost planet in the spiritual kingdom. A vivid description is given in the Brahma-saṁhitā. Vedic literatures (Kaṭha Upaniṣad 1.3.11) state that there is nothing superior to the abode of the Supreme Godhead, and that that abode is the ultimate destination (puruṣān na paraṁ kiñcit sā kāṣṭhā paramā gatiḥ). When one attains to it, he never returns to the material world. Kṛṣṇa’s supreme abode and Kṛṣṇa Himself are nondifferent, being of the same quality. On this earth, Vṛndāvana, ninety miles southeast of Delhi, is a replica of that supreme Goloka Vṛndāvana located in the spiritual sky. When Kṛṣṇa descended on this earth, He sported on that particular tract of land known as Vṛndāvana, comprising about 168 square miles in the district of Mathurā, India.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
ब्रह्मसंहिता में भगवान् कृष्ण के परमधाम को चिन्तामणि धाम कहा गया है, जो ऐसा स्थान है जहाँ सारी इच्छाएँ पूरी होती हैं | भगवान् कृष्ण का परमधाम गोलोक वृन्दावन कहलाता है और वह पारसमणि से निर्मित प्रसादों से युक्त है | वहाँ पर वृक्ष भी हैं, जिन्हें कल्पतरु कहा जाता है, जो इच्छा होने पर किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ प्रदान करने वाले हैं | वहाँ गौएँ भी हैं, जिन्हें सुरभि गौएँ कहा जाता है और वे अनन्त दुग्ध देने वाली हैं | इस धाम में भगवान् की सेवा के लिए लाखों लक्ष्मियाँ हैं | वे आदि भगवान् गोविन्द तथा समस्त कारणों के कारण कहलाते हैं | भगवान् वंशी बजाते रहते हैं (वेणु क्वणन्तम्) | उनका दिव्य स्वरूप समस्त लोकों में सर्वाधिक आकर्षक है, उनके नेत्र कमलदलों के समान हैं और उनका शरीर मेघों के वर्ण का है | वे इतने रूपवान हैं कि उनका सौन्दर्य हजारों कामदेवों को मात करता है | वे पीत वस्त्र धारण करते हैं, उनके गले में माला रहती है और केशों में मोरपंख लगे रहते हैं | भगवद्गीता में भगवान् कृष्ण अपने निजी धाम, गोलोक वृन्दावन का संकेत मात्र करते हैं, जो आध्यात्मिक जगत् में सर्वश्रेष्ठ लोक है | इसका विषद वृतान्त ब्रह्मसंहिता में मिलता है | वैदिक ग्रंथ (कठोपनिषद् १.३.११) बताते हैं कि भगवान् का धाम सर्वश्रेष्ठ है और यही परमधाम है (पुरुषान्न परं किञ्चित्सा काष्ठा परमा गतिः) | एक बार वहाँ पहुँच कर फिर से भौतिक संसार में वापस नहीं आना होता | कृष्ण का परमधाम तथा स्वयं कृष्ण अभिन्न हैं, क्योंकि वे दोनों एक से गुण वाले हैं | आध्यात्मिक आकाश में स्थित इस गोलोक वृन्दावन की प्रतिकृति (वृन्दावन) इस पृथ्वी पर दिल्ली से १० मील दक्षिण-पूर्व स्थित है | जब कृष्ण ने इस पृथ्वी पर अवतार ग्रहण किया था, तो उन्होने इसी भूमि पर, जिसे वृन्दावन कहते हैं और जो भारत में मथुरा जिले के चौरासी वर्गमील में फैला हुआ है, क्रीड़ा की थी |
Notes By Kunal Gautam
Lord Kṛṣṇa is telling that what is called the Unmanifested and the Imperishable and is said to be the highest goal. And who reach there do not return to the cycle of birth and death. It is the place of his abode.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण बता रहे हैं कि जिसे अव्यक्त और अविनाशी कहा जाता है और उसे सर्वोच्च लक्ष्य कहा जाता है। और जो वहां पहुंच जाते हैं, वे जन्म-मरण के चक्र में नहीं लौटते। यह उसका निवास स्थान है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »