Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 20 छन्द सँख्या : २०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः। यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति।।

Transliteration in English

paras tasmāt tu bhāvo ’nyo ’vyakto ’vyaktāt sanātanaḥ yaḥ sa sarveṣhu bhūteṣhu naśhyatsu na vinaśhyati

सरल लिप्यंतरण

परस्-तस्मात्तु भावो-अन्यो-अव्यक्तो-अव्यक्तात्-सनातनः यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति

Word Meaning

paraḥ—transcendental; tasmāt—than that; tu—but; bhāvaḥ—creation; anyaḥ—another; avyaktaḥ—unmanifest; avyaktāt—to the unmanifest; sanātanaḥ—eternal; yaḥ—who; saḥ—that; sarveṣhu—all; bhūteṣhu—in beings; naśhyatsu—cease to exist; na—never; vinaśhyati—is annihilated

शब्दार्थ

परः– परम; तस्मात्– उस; तु– लेकिन; भावः– प्रकृति; अन्यः– दूसरी; अव्यक्तः– अव्यक्त; अव्यक्तात्– अव्यक्त से; सनातनः– शाश्र्वत; यः सः– वह जो;सर्वेषु– समस्त; भूतेषु– जीवों के; नश्यत्सु– नाश होने पर; न– कभी नहीं; विनश्यति– विनष्ट होती है |

Translation

Yet there is another unmanifest nature, which is eternal and is transcendental to this manifested and unmanifested matter. It is supreme and is never annihilated. When all in this world is annihilated, that part remains as it is.

अनुवाद

इसके अतिरिक्त एक अन्य अव्यय प्रकृति है, जो शाश्र्वत है और इस व्यक्त तथा अव्यक्त पदार्थ से परे है | यह परा (श्रेष्ठ) और कभी न नाश होने वाली है | जब इस संसार का सब कुछ लय हो जाता है, तब भी उसका नाश नहीं होता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Kṛṣṇa’s superior, spiritual energy is transcendental and eternal. It is beyond all the changes of material nature, which is manifest and annihilated during the days and nights of Brahmā. Kṛṣṇa’s superior energy is completely opposite in quality to material nature. Superior and inferior nature are explained in the Seventh Chapter.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

कृष्ण की पराशक्ति दिव्य और शाश्र्वत है | यह उस भौतिक प्रकृति के समस्त परिवर्तनों से परे है, जो ब्रह्मा के दिन के समय व्यक्त और रात्रि के समय विनष्ट होती रहती है | कृष्ण की पराशक्ति भौतिक प्रकृति के गुण से सर्वथा विपरीत है | परा तथा अपरा प्रकृति की व्याख्या सातवें अध्याय में हुई है |

Notes By Kunal Gautam

Here lord Kṛṣṇa is telling about another nature which doesn’t have any affect from manifestation and annihilation of the universe.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यहाँ भगवान कृष्ण एक अन्य प्रकृति के बारे में बता रहे हैं जिसका ब्रह्मांड के प्रकटीकरण और विनाश से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।