| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 19 | छन्द सँख्या : १९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते। रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे।।
Transliteration in English
bhūta-grāmaḥ sa evāyaṁ bhūtvā bhūtvā pralīyate rātryāgame ’vaśhaḥ pārtha prabhavatyahar-āgame
सरल लिप्यंतरण
भूत-ग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते रात्र्य-आगमे-अवशः पार्थ प्रभवत्य-हरा-गमे
Word Meaning
bhūta-grāmaḥ—the multitude of beings; saḥ—these; eva—certainly; ayam—this; bhūtvā bhūtvā—repeatedly taking birth; pralīyate—dissolves; rātri-āgame—with the advent of night; avaśhaḥ—helpless; pārtha—Arjun, the son of Pritha; prabhavati—become manifest; ahaḥ-āgame—with the advent of dayशब्दार्थ
भूत-ग्रामः– समस्त जीवों का समूह; सः– वही; एव– निश्चय ही; अयम्– यह; भूत्वा भूत्वा– बारम्बार जन्म लेकर; प्रलीयते– विनष्ट हो जाता है; रात्रि– रात्रि के; आगमे– आने पर; अवशः– स्वतः; पार्थ– हे पृथापुत्र; प्रभवति– प्रकट होता है; अहः– दिन; आगमे– आने पर |Translation
Again and again, when Brahmā’s day arrives, all living entities come into being, and with the arrival of Brahmā’s night they are helplessly annihilated.
अनुवाद
जब-जब ब्रह्मा का दिन आता है तो सारे जीव प्रकट होते हैं और ब्रह्मा की रात्रि होते ही वे असहायवत् विलीन हो जाते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The less intelligent, who try to remain within this material world, may be elevated to higher planets and then again must come down to this planet earth. During the daytime of Brahmā they can exhibit their activities on higher and lower planets within this material world, but at the coming of Brahmā’s night they are all annihilated. In the day they receive various bodies for material activities, and at night they no longer have bodies but remain compact in the body of Viṣṇu. Then again they are manifest at the arrival of Brahmā’s day. Bhūtvā bhūtvā pralīyate: during the day they become manifest, and at night they are annihilated again. Ultimately, when Brahmā’s life is finished, they are all annihilated and remain unmanifest for millions and millions of years. And when Brahmā is born again in another millennium they are again manifest. In this way they are captivated by the spell of the material world. But those intelligent persons who take to Kṛṣṇa consciousness use the human life fully in the devotional service of the Lord, chanting Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare. Thus they transfer themselves, even in this life, to the spiritual planet of Kṛṣṇa and become eternally blissful there, not being subject to such rebirths.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अल्पज्ञानी पुरुष, जो इस भौतिक जगत् में बने रहना चाहते हैं, उच्चतर लोकों को प्राप्त कर सकते हैं, किन्तु उन्हें पुनः इस धरालोक पर आना होता है | वे ब्रह्मा का दिन होने पर इस जगत् के उच्चतर तथा निम्नतर लोकों में अपने कार्यों का प्रदर्शन करते हैं, किन्तु ब्रह्मा की रात्रि होते ही वे विनष्ट हो जाते हैं | दिन में उन्हें भौतिक कार्यों के लिए नाना शरीर प्राप्त होते रहते हैं, किन्तु रात्रि के होते ही उनके शरीर विष्णु के शरीर में विलीन हो जाते हैं | वे पुनः ब्रह्मा का दिन आने पर प्रकट होते हैं | भूत्वा-भूत्वा प्रलीयते– दिन के समय वे प्रकट होते हैं और रात्रि के समय पुनः विनष्ट हो जाते हैं | अन्ततोगत्वा जब ब्रह्मा का जीवन समाप्त होता है, तो उन सबका संहार हो जाता है और वे करोड़ो वर्षों तक अप्रकट रहते हैं | अन्य कल्प में ब्रह्मा का पुनर्जन्म होने पर वे पुनः प्रकट होते हैं | इस प्रकार वे भौतिक जगत् के जादू से मोहित होते रहते हैं | किन्तु जो बुद्धिमान व्यक्ति कृष्णभावनामृत स्वीकार करते हैं, वे इस मनुष्य जीवन का उपयोग भगवान् की भक्ति करने में तथा हरे कृष्ण मन्त्र के कीर्तन में विताते हैं | इस प्रकार वे इस जीवन में कृष्णलोक को प्राप्त होते हैं और वहाँ पर पुनर्जन्म के चक्कर से मुक्त होकर सतत आनन्द का अनुभव करते हैं |
Notes By Kunal Gautam
Like previous verse, in this worse the manifestation and annihilation of universe is explained based on the day in brahmaloka.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
पिछले श्लोक की तरह, इससे भी बदतर में ब्रह्मलोक में दिन के आधार पर ब्रह्मांड की अभिव्यक्ति और विनाश की व्याख्या की गई है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »