Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 24 छन्द सँख्या : २४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

अग्निर्ज्योतिरहः शुक्लः षण्मासा उत्तरायणम्। तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्मविदो जनाः।।

Transliteration in English

agnir jyotir ahaḥ śhuklaḥ ṣhaṇ-māsā uttarāyaṇam tatra prayātā gachchhanti brahma brahma-vido janāḥ

सरल लिप्यंतरण

अग्नि-र्ज्योतिर-हः शुक्लः षण्-मासा उत्तरायणम् तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्म-विदो जनाः

Word Meaning

agniḥ—fire; jyotiḥ—light; ahaḥ—day; śhuklaḥ—the bright fortnight of the moon; ṣhaṭ-māsāḥ—six months; uttara-ayanam—the sun’s northern course; tatra—there; prayātāḥ—departed; gachchhanti—go; brahma—Brahman; brahma-vidaḥ—those who know the Brahman; janāḥ—persons;

शब्दार्थ

अग्निः– अग्नि; ज्योतिः– प्रकाश; अहः– दिन; शुक्लः– शुक्लपक्ष; षट्-मासाः– छह महीने; उत्तर-अयणम्– जब सूर्य उत्तर दिशा की ओर रहता है; तत्र– वहाँ; प्रयाताः– मरने वाला; गच्छन्ति– जाते हैं; ब्रह्म– ब्रह्म को; ब्रह्म-विदः– ब्रह्मज्ञानी; जनाः– लोग |

Translation

Those who know the Supreme Brahman attain that Supreme by passing away from the world during the influence of the fiery god, in the light, at an auspicious moment of the day, during the fortnight of the waxing moon, or during the six months when the sun travels in the north.

अनुवाद

जो परब्रह्म के ज्ञाता हैं, वे अग्निदेव के प्रभाव में, प्रकाश में, दिन के शुभक्षण में, शुक्लपक्ष में या जब सूर्य उत्तरायण में रहता है, उन छह मासों में इस संसार से शरीर त्याग करने पर उस परब्रह्म को प्राप्त करते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

When fire, light, day and the fortnight of the moon are mentioned, it is to be understood that over all of them there are various presiding deities who make arrangements for the passage of the soul. At the time of death, the mind carries one on the path to a new life. If one leaves the body at the time designated above, either accidentally or by arrangement, it is possible for him to attain the impersonal brahma-jyotir. Mystics who are advanced in yoga practice can arrange the time and place to leave the body. Others have no control – if by accident they leave at an auspicious moment, then they will not return to the cycle of birth and death, but otherwise there is every possibility that they will have to return. However, for the pure devotee in Kṛṣṇa consciousness, there is no fear of returning, whether he leaves the body at an auspicious or inauspicious moment, by accident or arrangement.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जब अग्नि, प्रकाश, दिन तथा पक्ष का उल्लेख रहता है तो यह समझना चाहिए कि इस सबों के अधिष्ठाता देव होते हैं जो आत्मा की यात्रा की व्यवस्था करते हैं | मृत्यु के समय मन मनुष्य को नवीन जीवन मार्ग पर ले जाता है | यदि कोई अकस्मात् या योजनापूर्वक उपर्युक्त समय पर शरीर त्याग करता है तो उसके लिए निर्विशेष ब्रह्मज्योति प्राप्त कर पाना सम्भव होता है | योग में सिद्ध योगी अपने शरीर को त्यागने के समय तथा स्थान की व्यवस्था कर सकते हैं | अन्यों का इस पर कोई वश नहीं होता | यदि संयोगवश वे शुभमुहूर्त में शरीर त्यागते हैं, तब तो उनको जन्म-मृत्यु के चक्र में लौटना नहीं पड़ता, अन्यथा उनके पुनरावर्तन की सम्भावना बनी रहती है | किन्तु कृष्णभावनामृत में शुद्धभक्त के लिए लौटने का कोई भय नहीं रहता, चाहे वह शुभ मुहूर्त में शरीर त्याग करे या अशुभ क्षण में, चाहे अकस्मात् शरीर त्याग करे या स्वेच्छापूर्वक |

Notes By Kunal Gautam

Here Lord Kṛṣṇa is telling about when is the best time to leave the body using yogic practice.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यहां भगवान कृष्ण बता रहे हैं कि योगाभ्यास का उपयोग करके शरीर छोड़ने का सबसे अच्छा समय कब है।