Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 5 छन्द सँख्या : ५
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

गुरूनहत्वा हि महानुभावान् श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके। हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैव भुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान्।।

Transliteration in English

gurūnahatvā hi mahānubhāvān śhreyo bhoktuṁ bhaikṣhyamapīha loke hatvārtha-kāmāṁstu gurūnihaiva bhuñjīya bhogān rudhira-pradigdhān

सरल लिप्यंतरण

गुरून-हत्वा हि महानुभावान् श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्य-मपीह लोके हत्वार्थ-कामांस्तु गुरू-निहैव भुञ्जीय भोगान् रुधिर-प्रदिग्धान्

Word Meaning

gurūn—teachers; ahatvā—not killing; hi—certainly; mahā-anubhāvān—noble elders; śhreyaḥ—better; bhoktum—to enjoy life; bhaikṣhyam—by begging; api—even; iha loke—in this world; hatvā—killing; artha—gain; kāmān—desiring; tu—but; gurūn—noble elders; iha—in this world; eva—certainly; bhuñjīya—enjoy; bhogān—pleasures; rudhira—blood; pradigdhān—tainted with

शब्दार्थ

गुरुन् – गुरुजनों को; अहत्वा – न मार कर; हि – निश्चय ही; महा-अनुभवान् – महापुरुषों को; श्रेयः – अच्छा है; भोक्तुम् – भोगना; भैक्ष्यम् – भीख माँगकर; अपि – भी; इह – इस जीवन में; लोके – इस संसार में; हत्वा – मारकर; अर्थ – लाभ भी; कामान् – इच्छा से; तु – लेकिन; गुरुन् – गुरुजनों को; इह – इस संसार में; एव – निश्चय ही; भुञ्जीय – भोगने के लिए बाध्य; भोगान् – भोग्य वस्तुएँ; रुधिर – रक्त से; प्रदिग्धान् – सनी हुई, रंजित |

Translation

It would be better to live in this world by begging than to live at the cost of the lives of great souls who are my teachers. Even though desiring worldly gain, they are superiors. If they are killed, everything we enjoy will be tainted with blood.

अनुवाद

ऐसे महापुरुषों को जो मेरे गुरु हैं, उन्हें मार कर जीने की अपेक्षा इस संसार में भीख माँग कर खाना अच्छा है | भले ही वे सांसारिक लाभ के इच्छुक हों, किन्तु हैं तो गुरुजन ही! यदि उनका वध होता है तो हमारे द्वारा भोग्य प्रत्येक वस्तु अनके रक्त से सनी होगी |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

According to scriptural codes, a teacher who engages in an abominable action and has lost his sense of discrimination is fit to be abandoned. Bhīṣma and Droṇa were obliged to take the side of Duryodhana because of his financial assistance, although they should not have accepted such a position simply on financial considerations. Under the circumstances, they have lost the respectability of teachers. But Arjuna thinks that nevertheless they remain his superiors, and therefore to enjoy material profits after killing them would mean to enjoy spoils tainted with blood.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

शास्त्रों के अनुसार ऐसा गुरु जो निंद्य कर्म में रत हो और जो विवेकशून्य हो, त्याज्य है | दुर्योधन से आर्थिक सहायता लेने के कारण भीष्म तथा द्रोण उसका पक्ष लेने के लिए बाध्य थे, यद्यपि केवल आर्थिक लाभ से ऐसा करना उनके लिए उचित न था | ऐसी दशा में वे आचार्यों का सम्मान खो बैठे थे | किन्तु अर्जुन सोचता है कि इतने पर भी वे उसके गुरुजन हैं, अतः उनका वध करके भौतिक लाभों का भोग करने का अर्थ होगा – रक्त से सने अवशेषों का भोग |

Notes By Kunal Gautam

Arjuna although have genuine query, but he started mistaking unrighteousness for righteousness.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यद्यपि अर्जुन के प्रश्न वास्तविक हैं, लेकिन वह अधर्म को धर्म समझने लगा हैं।