| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 6 | छन्द सँख्या : ६ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः। यानेव हत्वा न जिजीविषाम स्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः।।
Transliteration in English
na chaitadvidmaḥ kataranno garīyo yadvā jayema yadi vā no jayeyuḥ yāneva hatvā na jijīviṣhāmas te ’vasthitāḥ pramukhe dhārtarāṣhṭrāḥ
सरल लिप्यंतरण
न चैत-द्विद्-मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः यानेव हत्वा न जिजीविषाम स्ते-अवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः।।
Word Meaning
na—not; cha—and; etat—this; vidmaḥ—we know; katarat—which; naḥ—for us; garīyaḥ—is preferable; yat vā—whether; jayema—we may conquer; yadi—if; vā—or; naḥ—us; jayeyuḥ—they may conquer; yān—whom; eva—certainly; hatvā—after killing; na—not; jijīviṣhāmaḥ—we desire to live; te—they; avasthitāḥ—are standing; pramukhe—before us; dhārtarāṣhṭrāḥ—the sons of Dhritarashtraशब्दार्थ
न – नहीं; च – भी; एतत् – यह; विद्मः – हम जानते हैं; कतरत् – जो; नः – हमारे लिए; गरीयः – श्रेष्ठ; यत् वा – अथवा; जयेम – हम जीत जाएँ; यदि – यदि; वा – या; नः – हमको; जयेयुः – वे जीतें; यान् – जिनको; एव – निश्चय ही; हटवा – मारकर; न – कभी नहीं; जिजीविषामः – हम जीना चाहेंगे; ते – वे सब; अवस्थिताः – खड़े हैं; प्रमुखे – सामने; धार्तराष्ट्राः – धृतराष्ट्र के पुत्र |Translation
Nor do we know which is better – conquering them or being conquered by them. If we killed the sons of Dhṛtarāṣṭra, we should not care to live. Yet they are now standing before us on the battlefield.
अनुवाद
हम यह भी नहीं जानते कि हमारे लिए क्या श्रेष्ठ है – उनको जीतना या उनके द्वारा जीते जाना | यदि हम धृतराष्ट्र के पुत्रों का वध कर देते हैं तो हमें जीवित रहने की आवश्यकता नहीं है | फिर भी वे युद्धभूमि में हमारे समक्ष खड़े हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Arjuna did not know whether he should fight and risk unnecessary violence, although fighting is the duty of the kṣatriyas, or whether he should refrain and live by begging. If he did not conquer the enemy, begging would be his only means of subsistence. Nor was there certainty of victory, because either side might emerge victorious. Even if victory awaited them (and their cause was justified), still, if the sons of Dhṛtarāṣṭra died in battle, it would be very difficult to live in their absence. Under the circumstances, that would be another kind of defeat for them. All these considerations by Arjuna definitely proved that not only was he a great devotee of the Lord but he was also highly enlightened and had complete control over his mind and senses. His desire to live by begging, although he was born in the royal household, is another sign of detachment. He was truly virtuous, as these qualities, combined with his faith in the words of instruction of Śrī Kṛṣṇa (his spiritual master), indicate. It is concluded that Arjuna was quite fit for liberation. Unless the senses are controlled, there is no chance of elevation to the platform of knowledge, and without knowledge and devotion there is no chance of liberation. Arjuna was competent in all these attributes, over and above his enormous attributes in his material relationships.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अर्जुन की समझ में यह नहीं आ रहा था कि वह क्या करे – युद्ध करे और अनावश्यक रक्तपात का कारण बने, यद्यपि क्षत्रिय होने के नाते युद्ध करना उसका धर्म है; या फिर वह युद्ध से विमुख हो कर भीख माँग कर जीवन-यापन करे | यदि वह शत्रु को जीतता नहीं तो जीविका का एकमात्र साधन भिक्षा ही रह जाता है | यदि उसकी विजय हो भी जाय (क्योंकि उसका पक्ष न्याय पर है), तो भी यदि धृतराष्ट्र के पुत्र मरते हैं, तो उनके बिना रह पाना अत्यन्त कठिन हो जायेगा | उस दशा में यह उसकी दूसरे प्रकार की हार होगी | अर्जुन द्वारा व्यक्त इस प्रकार के विचार सिद्ध करते हैं कि वह न केवल भगवान् का महान भक्त था, अपितु वह अत्यधिक प्रबुद्ध और अपने मन तथा इन्द्रियों पर पूर्ण नियन्त्रण रखने वाला था | राज परिवार में जन्म लेकर भी भिक्षा द्वारा जीवित रहने कि इच्छा उसकी विरक्ति का दूसरा लक्षण है | ये सारे गुण तथा अपने आध्यात्मिक गुरु श्रीकृष्ण के उपदेशों में उसकी श्रद्धा, ये सब मिलकर सूचित करते हैं कि वह सचमुच पुण्यात्मा था | इस तरह यह निष्कर्ष निकला कि अर्जुन मुक्ति के सर्वथा योग्य था | जब तक इन्द्रियाँ संयमित न हों, ज्ञान के पद तक उठ पाना कठिन है और बिना ज्ञान तथा भक्ति के मुक्ति नहीं होती | अर्जुन अपने भौतिक गुणों के अतिरिक्त इस समस्त दैवी गुणों में भी दक्ष था |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna seems to lost his confidence, as being Kṣatriya he should proceed with war, but he is lost in the sea of emotions.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
ऐसा लगता है कि अर्जुन ने अपना आत्मविश्वास खो दिया है, क्षत्रिय होने के कारण उसे युद्ध करना चाहिए, लेकिन वह भावनाओं के समुद्र में खो गया है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »