| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 61 | छन्द सँख्या : ६१ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्परः। वशे हि यस्येन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता।।
Transliteration in English
tāni sarvāṇi sanyamya yukta āsīta mat-paraḥ vaśhe hi yasyendriyāṇi tasya prajñā pratiṣhṭhitā
सरल लिप्यंतरण
तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्परः वशे हि यस्य-ईन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता
Word Meaning
tāni—them; sarvāṇi—all; sanyamya—subduing; yuktaḥ—united; āsīta—seated; mat-paraḥ—toward me (Shree Krishna); vaśhe—control; hi—certainly; yasya—whose; indriyāṇi—senses; tasya—their; prajñā—perfect knowledge pratiṣhṭhitāशब्दार्थ
तानि – उन इन्द्रियों को; सर्वाणि – समस्त; संयम्य – वश में करके; युक्तः – लगा हुआ; आसीत – स्थित होना; मत्-परः – मुझमें; वशे – पूर्णतया वश में; हि – निश्चय ही; यस्य – जिसकी; इन्द्रियाणि – इन्द्रियाँ; तस्य – उसकी; प्रज्ञा – चेतना; प्रतिष्ठिता – स्थिर |Translation
One who restrains his senses, keeping them under full control, and fixes his consciousness upon Me, is known as a man of steady intelligence.
अनुवाद
जो इन्द्रियों को पूर्णतया वश में रखते हुए इन्द्रिय-संयमन करता है और अपनी चेतना को मुझमें स्थिर कर देता है, वह मनुष्य स्थिरबुद्धि कहलाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
That the highest conception of yoga perfection is Kṛṣṇa consciousness is clearly explained in this verse. And unless one is Kṛṣṇa conscious it is not at all possible to control the senses. As cited above, the great sage Durvāsā Muni picked a quarrel with Mahārāja Ambarīṣa, and Durvāsā Muni unnecessarily became angry out of pride and therefore could not check his senses. On the other hand, the king, although not as powerful a yogī as the sage, but a devotee of the Lord, silently tolerated all the sage’s injustices and thereby emerged victorious. The king was able to control his senses because of the following qualifications, as mentioned in the Śrīmad-Bhāgavatam (9.4.18–20):
sa vai manaḥ kṛṣṇa-padāravindayor vacāṁsi vaikuṇṭha-guṇānuvarṇane
karau harer mandira-mārjanādiṣu śrutiṁ cakārācyuta-sat-kathodaye
mukunda-liṅgālaya-darśane dṛśau tad-bhṛtya-gātra-sparśe ’ṅga-saṅgamam
ghrāṇaṁ ca tat-pāda-saroja-saurabhe śrīmat-tulasyā rasanāṁ tad-arpite
pādau hareḥ kṣetra-padānusarpaṇe śiro hṛṣīkeśa-padābhivandane
kāmaṁ ca dāsye na tu kāma-kāmyayā yathottama-śloka-janāśrayā ratiḥ
“King Ambarīṣa fixed his mind on the lotus feet of Lord Kṛṣṇa, engaged his words in describing the abode of the Lord, his hands in cleansing the temple of the Lord, his ears in hearing the pastimes of the Lord, his eyes in seeing the form of the Lord, his body in touching the body of the devotee, his nostrils in smelling the flavor of the flowers offered to the lotus feet of the Lord, his tongue in tasting the tulasī leaves offered to Him, his legs in traveling to the holy place where His temple is situated, his head in offering obeisances unto the Lord, and his desires in fulfilling the desires of the Lord … and all these qualifications made him fit to become a mat-para devotee of the Lord.”
The word mat-para is most significant in this connection. How one can become mat-para is described in the life of Mahārāja Ambarīṣa. Śrīla Baladeva Vidyābhūṣaṇa, a great scholar and ācārya in the line of the mat-para, remarks, mad-bhakti-prabhāvena sarvendriya-vijaya-pūrvikā svātma-dṛṣṭiḥ su-labheti bhāvaḥ. “The senses can be completely controlled only by the strength of devotional service to Kṛṣṇa.” Also, the example of fire is sometimes given: “As a blazing fire burns everything within a room, Lord Viṣṇu, situated in the heart of the yogī, burns up all kinds of impurities.” The Yoga-sūtra also prescribes meditation on Viṣṇu, and not meditation on the void. The so-called yogīs who meditate on something other than the Viṣṇu form simply waste their time in a vain search after some phantasmagoria. We have to be Kṛṣṇa conscious – devoted to the Personality of Godhead. This is the aim of the real yoga.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
इस श्लोक में बताया गया है कि योगसिद्धि की चरम अनुभूति कृष्णभावनामृत ही है | जब तक कोई कृष्णभावनाभावित नहीं होता तब तक इन्द्रियों को वश में करना सम्भव नहीं है | जैसा कि पहले कहा जा चुका है, दुर्वासा मुनि का झगड़ा महाराज अम्बरीष से हुआ, क्योंकि वे गर्ववश महाराज अम्बरीष पर क्रुद्ध हो गये, जिससे अपनी इन्द्रियों को रोक नहीं पाये | दूसरी ओर यद्यपि राजा मुनि के समान योगी न था, किन्तु वह कृष्ण का भक्त था और उसने मुनि के सारे अन्याय सः लिये, जिससे वह विजयी हुआ | राजा अपनी इन्द्रियों को वश में कर सका क्योंकि उसमें निम्नलिखित गुण थे, जिनका उल्लेख श्रीमद्भागवत में (९.४.१८-२०) हुआ है-
स वै मनः कृष्णपदारविन्दयोर्वचांसि वैकुण्ठगुणानुवर्णने |
करौ हरेर्मन्दिरमार्जनादिषुश्रुतिं चकाराच्युतसत्कथोदये ||
मुकुन्दलिङ्गालयदर्शने दृशौ तद्भृत्यगात्रस्पर्शेंSगसंगमम् |
घ्राणं च तत्पादसरोजसौरभे श्रीमत्तुलस्या रसानां तदार्पिते ||
पादौ हरेः क्षेत्र पदानु सर्पणे शिरो हृषी केश पदा भि वन्दने |
कामं च दास्य न तु काम काम्यया यथो त्त मश्लो कज नाश्रया रतिः ||
“राजा अम्बरीष ने अपना मन भगवान् कृष्ण के चरणारविन्दो पर स्थिर का दिया, अपनी वाणी भगवान् के धाम की चर्चा करने में लगा दी, अपने कानों को भगवान् की लीलाओं को सुनने में, अपने हाथों को भगवान् का मन्दिर साफ़ करने में, अपनी आँखों को भगवान् का स्वरूप देखने में, अपने शरीर को भक्त के शरीर का स्पर्श करने में, अपनी नाक को भगवान् के चरणाविन्दो पर भेंट किये गये फूलों की गंध सूँघने में, अपनी जीभ को उन्हें अर्पित तुलसी दलों का आस्वाद करने में, अपने पाँवो को जहाँ-जहाँ भगवान् के मन्दिर हैं उन स्थानों की यात्रा करने में, अपने सर को भगवान् को नमस्कार करने में तथा अपनी इच्छाओं को भगवान् की इच्छाओं को पूरा करने में लगा दिया और इन गुणों के कारण वे भगवान् के मत्पर भक्त बनने के योग्य हो गये |”
इस प्रसंग में मत्पर शब्द अत्यन्त सार्थक है | कोई मत्पर किस तरह हो सकता है इसका वर्णन महाराज अम्बरीष के जीवन में बताया गया है | मत्पर परम्परा के महान विद्वान् तथा आचार्य श्रील बलदेव विद्याभूषण का कहना है – मद्भक्ति प्रभावें सर्वेन्द्रियविजयपूर्विका स्वात्म दृष्टिः सुलभेति भावः – इन्द्रियों को केवल कृष्ण की भक्ति के बल से वश में किया जा सकता है | कभी-कभी अग्नि का भी उदाहरण दिया जाता है – “जिस प्रकार जलती हुई अग्नि कमरे के भीतर की सारी वस्तुएँ जला देती है उसी प्रकार योगी के हृदय में स्थित भगवान् विष्णु सारे मलों को जला देते हैं |” योग-सूत्र भी विष्णु का ध्यान आवश्यक बताता है, शून्य का नहीं | तथाकथित योगी जो विष्णुपद को छोड़ कर अन्य किसी वस्तु का ध्यान धरते हैं वे केवल मृगमरीचिकाओं की खोज में वृथा ही अपना समय गँवाते हैं | हमें कृष्णभावनाभावित होना चाहिए – भगवान् के प्रति अनुरुक्त होना चाहिए | असली योग का यही उद्देश्य है |
Notes By Kunal Gautam
One who can have control over the senses and concentrated to devotion towards lord is said to have stable and steady intelligence.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जो इन्द्रियों पर नियंत्रण कर सकता है और प्रभु की भक्ति में एकाग्र हो सकता है, उसे स्थिर बुद्धि वाला कहा जाता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »