Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 62 छन्द सँख्या : ६२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते। सङ्गात् संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते।।

Transliteration in English

dhyāyato viṣhayān puṁsaḥ saṅgas teṣhūpajāyate saṅgāt sañjāyate kāmaḥ kāmāt krodho ’bhijāyate

सरल लिप्यंतरण

ध्याय-तो विषया-न्पुंसः सङ्गस्-तेषू-पजायते सङ्गात् संजायते कामः कामात्-क्रोधो-अभिजायते

Word Meaning

dhyāyataḥ—contemplating; viṣhayān—sense objects; puṁsaḥ—of a person; saṅgaḥ—attachment; teṣhu—to them (sense objects); upajāyate—arises; saṅgāt—from attachment; sañjāyate—develops; kāmaḥ—desire; kāmāt—from desire; krodhaḥ—anger; abhijāyate—arises

शब्दार्थ

ध्यायतः – चिन्तन करते हुए; विषयान् – इन्द्रिय विषयों को; पुंसः – मनुष्य की; सङ्गः – आसक्ति; तेषु – उन इन्द्रिय विषयों में; उपजायते – विकसित होती है; सङ्गात् – आसक्ति से; सञ्जायते – विकसित होती है; कामः – इच्छा; कामात् – काम से; क्रोधः – क्रोध; अभिजायते – प्रकट होता है |

Translation

While contemplating the objects of the senses, a person develops attachment for them, and from such attachment lust develops, and from lust anger arises.

अनुवाद

इन्द्रियाविषयों का चिन्तन करते हुए मनुष्य की उनमें आसक्ति उत्पन्न हो जाति है और ऐसी आसक्ति से काम उत्पन्न होता है और फिर काम से क्रोध प्रकट होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

One who is not Kṛṣṇa conscious is subjected to material desires while contemplating the objects of the senses. The senses require real engagements, and if they are not engaged in the transcendental loving service of the Lord, they will certainly seek engagement in the service of materialism. In the material world everyone, including Lord Śiva and Lord Brahmā – to say nothing of other demigods in the heavenly planets – is subjected to the influence of sense objects, and the only method to get out of this puzzle of material existence is to become Kṛṣṇa conscious. Lord Śiva was deep in meditation, but when Pārvatī agitated him for sense pleasure, he agreed to the proposal, and as a result Kārtikeya was born. When Haridāsa Ṭhākura was a young devotee of the Lord, he was similarly allured by the incarnation of Māyā-devī, but Haridāsa easily passed the test because of his unalloyed devotion to Lord Kṛṣṇa. As illustrated in the above-mentioned verse of Śrī Yāmunācārya, a sincere devotee of the Lord shuns all material sense enjoyment due to his higher taste for spiritual enjoyment in the association of the Lord. That is the secret of success. One who is not, therefore, in Kṛṣṇa consciousness, however powerful he may be in controlling the senses by artificial repression, is sure ultimately to fail, for the slightest thought of sense pleasure will agitate him to gratify his desires.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जो मनुष्य कृष्णभावनाभावित नहीं है उसमें इन्द्रियविषयों के चिन्तन से भौतिक इच्छाएँ उत्पन्न होती है | इन्द्रियों को किसी कार्य में लगे रहना चाहिए और यदि वे भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में नहीं लगी रहेंगी तो वे निश्चय ही भौतिकतावाद में लगना चाहेंगी | इस भौतिक जगत् में हर एक प्राणी इन्द्रियाविषयों के अधीन है, यहाँ तक कि ब्रह्मा तथा शिवजी भी | तो स्वर्ग के अन्य देवताओं के विषय में क्या कहा जा सकता है? इस संसार के जंजाल से निकलने का एकमात्र उपाय है-कृष्णभावनाभावित होना | शिव ध्यानमग्न थे, किन्तु जब पार्वती ने विषयभोग के लिए उन्हें उत्तेजित किया, तो वे सहमत हो गये जिसके फलस्वरूप कार्तिकेय का जन्म हुआ | इसी प्रकार तरुण भगवद्भक्त हरिदास ठाकुर को माया देवी के अवतार ने मोहित करने का प्रयास किया, किन्तु विशुद्ध कृष्ण भक्ति के कारण वे इस कसौटी में खरे उतरे | जैसा कि यामुनाचार्य के उपर्युक्त श्लोक में बताया जा चूका है, भगवान् का एकनिष्ठ भक्त भगवान् की संगति के अध्यात्मिक सुख का आस्वादन करने के कारण समस्त भौतिक इन्द्रियसुख को त्याग देता है | अतः जो कृष्णभावनाभावित नहीं है वह कृत्रिम दमन के द्वारा अपनी इन्द्रियों को वश में करने में कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, अन्त में अवश्य असफल होगा, क्योंकि विषय सुख का रंचमात्र विचार भी उसे इन्द्रियतृप्ति के लिए उत्तेजित कर देगा |

Notes By Kunal Gautam

Fulfilling desire of senses, leads to attachment, which further leads to lust, and lust later leads to anger. Hence we should control our sensual desires.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इन्द्रियों की कामना की पूर्ति से आसक्ति होती है, जो आगे वासना की ओर ले जाती है, और वासना बाद में क्रोध की ओर ले जाती है। इसलिए हमें अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।