| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 63 | छन्द सँख्या : ६३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
क्रोधाद्भवति संमोहः संमोहात्स्मृतिविभ्रमः। स्मृतिभ्रंशाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति।।
Transliteration in English
krodhād bhavati sammohaḥ sammohāt smṛiti-vibhramaḥ smṛiti-bhranśhād buddhi-nāśho buddhi-nāśhāt praṇaśhyati
सरल लिप्यंतरण
क्रोधाद्-भवति संमोहः संमोहत्-स्मृति-विभ्रमः स्मृति-भ्रंशाद् बुद्धि-नाशो बुद्धि-नाशात्-प्रणश्यति
Word Meaning
krodhāt—from anger; bhavati—comes; sammohaḥ—clouding of judgement; sammohāt—from clouding of judgement; smṛiti—memory; vibhramaḥ—bewilderment; smṛiti-bhranśhāt—from bewilderment of memory; buddhi-nāśhaḥ—destruction of intellect; buddhi-nāśhāt—from destruction of intellect; praṇaśhyati—one is ruinedशब्दार्थ
क्रोधात् – क्रोध से; भवति – होता है; सम्मोहः – पूर्ण मोह; सम्मोहात् – मोह से; स्मृति – स्मरणशक्ति का; विभ्रमः – मोह; स्मृति-भ्रंशात् – स्मृति के मोह से; बुद्धि-नाशः – बुद्धि का विनाश; बुद्धि-नाशात् – तथा बुद्धिनाश से; प्रणश्यति – अधःपतन होता है |Translation
From anger, complete delusion arises, and from delusion bewilderment of memory. When memory is bewildered, intelligence is lost, and when intelligence is lost one falls down again into the material pool.
अनुवाद
क्रोध से पूर्ण मोह उत्पन्न होता है और मोह से स्मरणशक्ति का विभ्रम हो जाता है | जब स्मरणशक्ति भ्रमित हो जाति है, तो बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि नष्ट होने पर मनुष्य भव-कूप में पुनः गिर जाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Śrīla Rūpa Gosvāmī has given us this direction:
prāpañcikatayā buddhyā
hari-sambandhi-vastunaḥ
mumukṣubhiḥ parityāgo
vairāgyaṁ phalgu kathyate
(Bhakti-rasāmṛta-sindhu 1.2.258)
By development of Kṛṣṇa consciousness one can know that everything has its use in the service of the Lord. Those who are without knowledge of Kṛṣṇa consciousness artificially try to avoid material objects, and as a result, although they desire liberation from material bondage, they do not attain to the perfect stage of renunciation. Their so-called renunciation is called phalgu, or less important. On the other hand, a person in Kṛṣṇa consciousness knows how to use everything in the service of the Lord; therefore he does not become a victim of material consciousness. For example, for an impersonalist, the Lord, or the Absolute, being impersonal, cannot eat. Whereas an impersonalist tries to avoid good eatables, a devotee knows that Kṛṣṇa is the supreme enjoyer and that He eats all that is offered to Him in devotion. So, after offering good eatables to the Lord, the devotee takes the remnants, called prasādam. Thus everything becomes spiritualized, and there is no danger of a downfall. The devotee takes prasādam in Kṛṣṇa consciousness, whereas the nondevotee rejects it as material. The impersonalist, therefore, cannot enjoy life, due to his artificial renunciation; and for this reason, a slight agitation of the mind pulls him down again into the pool of material existence. It is said that such a soul, even though rising up to the point of liberation, falls down again due to his not having support in devotional service.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
श्रील रूप गोस्वामी ने हमें यह आदेश दिया है –
प्रापञ्चिकतया बुद्धया हरिसम्बन्धितवस्तुनः |
मुमुक्षुभिः परित्यागो वैराग्यं फल्गु कथ्यते ||
(भक्तिरसामृत सिन्धु १.२.२५८)
कृष्णभावनामृत के विकास से मनुष्य जान सकता है कि प्रत्येक वस्तु का उपयोग भगवान् की सेवा के लिए किया जा सकता है | जो कृष्णभावनामृत के ज्ञान से रहित हैं वे कृत्रिम ढंग से भौतिक विषयों से बचने का प्रयास करते हैं, फलतः वे भवबन्धन से तथाकथित वैराग्य फल्गु अर्थात् गौण कहलाता है | इसके विपरीत कृष्णभावनाभावित व्यक्ति जानता है कि प्रत्येक वास्तु का उपयोग भगवान् की सेवा में किस प्रकार किया जाय फलतः वह भौतिक चेतना का शिकार नहीं होता | उदाहरणार्थ, निर्विशेषवादी के अनुसार भगवान् निराकार होने के कारण भोजन नहीं कर सकते, अतः वह अच्छे खाद्यों से बचता रहता है, किन्तु भक्त जानता है कि कृष्ण परम भोक्ता हैं और भक्तिपूर्वक उन पर जो भी भेंट चढ़ाई जाति है, उसे वे खाते हैं | अतः भगवान् को अच्छा भोजन चढाने के बाद भक्त प्रसाद ग्रहण करता है | इस प्रकार हर वास्तु प्राणवान हो जाति है और अधः-पतन का कोई संकट नहीं रहता | भक्त कृष्णभावनामृत में रहकर प्रसाद ग्रहण करता है जबकि अभक्त इसे पदार्थ के रूप में तिरस्कार कर देता है | अतः निर्विशेषवादी अपने कृत्रिम त्याग के कारण जीवन को भोग नहीं पाटा और यही कारण है कि मन के थोड़े से विचलन से वह भव-कूप में पुनः आ गिरता है | कहा जाता है कि मुक्ति के स्टार तक पहुँच जाने पर भी ऐसा जीव निचे गिर जाता है, क्योंकि उसे भक्ति का कोई आश्रय नहीं मिलता |
Notes By Kunal Gautam
From anger follows delusion, from delusion failure of memory follows. From failure of memory, the loss of intelligence arises and from the loss of intelligence, one get again into the cycle of birth and death.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
क्रोध से मोह होता है, मोह से स्मृति का पतन होता है। स्मरणशक्ति के क्षीण होने से बुद्धि का ह्रास होता है और बुद्धि की हानि से मनुष्य फिर से जन्म-मरण के चक्र में आ जाता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »