| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 24 | छन्द सँख्या : २४ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
उत्सीदेयुरिमे लोका न कुर्यां कर्म चेदहम्। सङ्करस्य च कर्ता स्यामुपहन्यामिमाः प्रजाः।।
Transliteration in English
utsīdeyur ime lokā na kuryāṁ karma ched aham sankarasya cha kartā syām upahanyām imāḥ prajāḥ
सरल लिप्यंतरण
उत्सीदेयुर-इमे लोका न कुर्यां कर्म चेद-हम् सङ्करस्य च कर्ता स्याम-उपहन्या-मिमाः प्रजाः
Word Meaning
utsīdeyuḥ—would perish; ime—all these; lokāḥ—worlds; na—not; kuryām—I perform; karma—prescribed duties; chet—if; aham—I; sankarasya—of uncultured population; cha—and; kartā—responsible; syām—would be; upahanyām—would destroy; imāḥ—all these; prajāḥ—living entitiesशब्दार्थ
उत्सीदेयुः – नष्ट हो जायँ; इमे– ये सब; लोकाः– लोक; न– नहीं; कुर्याम्– करूँ; कर्म– नियत कार्य; चेत्– यदि; अहम्– मैं; संकरस्य– अवांछित संतति का; च– तथा; कर्ता– स्रष्टा; स्याम्– होऊँगा; उपहन्याम्– विनष्ट करूँगा; इमाः– इन सब; प्रजाः– जीवों को |Translation
If I did not perform prescribed duties, all these worlds would be put to ruination. I would be the cause of creating unwanted population, and I would thereby destroy the peace of all living beings.
अनुवाद
यदि मैं नियतकर्म न करूँ तो ये सारे लोग नष्ट हो जायं | तब मैं अवांछित जन समुदाय (वर्णसंकर) को उत्पन्न करने का कारण हो जाऊँगा और इस तरह सम्पूर्ण प्राणियों की शान्ति का विनाशक बनूँगा |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Varṇa-saṅkara is unwanted population which disturbs the peace of the general society. In order to check this social disturbance, there are prescribed rules and regulations by which the population can automatically become peaceful and organized for spiritual progress in life. When Lord Kṛṣṇa descends, naturally He deals with such rules and regulations in order to maintain the prestige and necessity of such important performances. The Lord is the father of all living entities, and if the living entities are misguided, indirectly the responsibility goes to the Lord. Therefore, whenever there is general disregard of regulative principles, the Lord Himself descends and corrects the society. We should, however, note carefully that although we have to follow in the footsteps of the Lord, we still have to remember that we cannot imitate Him. Following and imitating are not on the same level. We cannot imitate the Lord by lifting Govardhana Hill, as the Lord did in His childhood. It is impossible for any human being. We have to follow His instructions, but we may not imitate Him at any time. The Śrīmad-Bhāgavatam (10.33.30–31) affirms:
naitat samācarej jātu
manasāpi hy anīśvaraḥ
vinaśyaty ācaran mauḍhyād
yathārudro ’bdhi-jaṁ viṣam
īśvarāṇāṁ vacaḥ satyaṁ
tathaivācaritaṁ kvacit
teṣāṁ yat sva-vaco-yuktaṁ
buddhimāṁs tat samācaret
“One should simply follow the instructions of the Lord and His empowered servants. Their instructions are all good for us, and any intelligent person will perform them as instructed. However, one should guard against trying to imitate their actions. One should not try to drink the ocean of poison in imitation of Lord Śiva.”
We should always consider the position of the īśvaras, or those who can actually control the movements of the sun and moon, as superior. Without such power, one cannot imitate the īśvaras, who are superpowerful. Lord Śiva drank poison to the extent of swallowing an ocean, but if any common man tries to drink even a fragment of such poison, he will be killed. There are many pseudo devotees of Lord Śiva who want to indulge in smoking gañjā (marijuana) and similar intoxicating drugs, forgetting that by so imitating the acts of Lord Śiva they are calling death very near. Similarly, there are some pseudo devotees of Lord Kṛṣṇa who prefer to imitate the Lord in His rāsa-līlā, or dance of love, forgetting their inability to lift Govardhana Hill. It is best, therefore, that one not try to imitate the powerful, but simply follow their instructions; nor should one try to occupy their posts without qualification. There are so many “incarnations” of God without the power of the Supreme Godhead.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
वर्णसंकर अवांछित जनसमुदाय है जो सामान्य समाज की शान्ति को भंग करता है | इस सामाजिक अशान्ति को रोकने के लिए अनेक विधि-विधान हैं जिनके द्वारा स्वतः ही जनता आध्यात्मिक प्रगति के लिए शान्त तथा सुव्यवस्थित हो जाती है | जब भगवान् कृष्ण अवतरित होते हैं तो स्वाभाविक है कि वे ऐसे महत्त्वपूर्ण कार्यों की प्रतिष्ठा तथा अनिवार्यता बनाये रखने के लिए इन विधि-विधानों के अनुसार आचरण करते हैं | भगवान् समस्त जीवों के पिता हैं और यदि ये जीव पथभ्रष्ट हो जायँ तो अप्रत्यक्ष रूप में यह उत्तरदायित्व उन्हीं का है | अतः जब भी विधि-विधानों का अनादर होता है, तो भगवान् स्वयं समाज को सुधारने के लिए अवतरित होते हैं | किन्तु हमें ध्यान देना होगा कि यद्यपि हमें भगवान् के पदचिन्हों का अनुसरण करना है, तो भी हम उनका अनुकरण नहीं कर सकते | अनुसरण और अनुकरण एक से नहीं होते | हम गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान् का अनुकरण नहीं कर सकते, जैसा कि भगवान् ने अपने बाल्यकाल में लिया था | ऐसा कर पाना किसी मनुष्य के लिए सम्भव नहीं | हमें उनके उपदेशों का पालन करना चाहिए, किन्तु किसी भी समय हमें उनका अनुकरण नहीं करना है | श्रीमद्भागवत में (१०.३३.३०-३१) इसकी पुष्टि की गई है –
नैतत्समाचरेज्जातु मनसापि ह्यनीश्र्वरः |
विनश्यत्याचरन् मौढ्याद्यथारुद्रोऽब्धिजं विषम् ||
ईश्र्वराणां वचः सत्यं तथैवाचरितं क्वचित् |
तेषां यत् स्ववचोयुक्तं बद्धिमांस्तत् समाचरेत ||
“मनुष्य को भगवान् तथा उनके द्वारा शक्तिप्रदत्त सेवकों के उपदेशों का मात्र पालन करना चाहिए | उनके उपदेश हमारे लिए अच्छे हैं और कोई भी बुद्धिमान पुरुष बताई गई विधि से उनको कर्मान्वित करेगा | फिर भी मनुष्य को सावधान रहना चाहिए कि वह उनके कार्यों का अनुकरण न करे | उसे शिवजी के अनुकरण में विष का समुद्र नहीं पी लेना चाहिए |”
हमें सदैव इश्र्वरों की या सूर्य तथा चन्द्रमा की गतियों को वास्तव में नियंत्रित कर सकने वालों की स्थिति को श्रेष्ठ मानना चाहिए | ऐसी शक्ति के बिना कोई भी सर्वशक्तिमान इश्र्वरों का अनुकरण नहीं कर सकता | शिवजी ने सागर तक के विष का पान कर लिया , किन्तु यदि कोई सामान्य व्यक्ति विष की एक बूंद भी पीने का यत्न करेगा तो वह मर जाएगा | शिवजी के अनेक छद्मभक्त हैं जो गाँजा तथा ऐसी ही अन्य मादक वस्तुओं का सेवन करते रहते हैं | किन्तु वे यह भूल जाते हैं कि इस प्रकार शिवजी का अनुकरण करके वे अपनी मृत्यु को निकट बुला रहे हैं | इसी प्रकार भगवान् कृष्ण के भी अनेक छद्मभक्त हैं जो भगवान् की रासलीला या प्रेमनृत्य का अनुकरण करना चाहते हैं, किन्तु यहभूल जाते हैं कि वे गोवर्धन पर्वत को धारण नहीं कर सकते | अतः सबसे अच्छा तो यही होगा कि लोग शक्तिमान का अनुकरण न करके केवल उनके उपदेशों का पालन करें | न ही बिना योग्यता के किसी को उनका स्थान ग्रहण करने का प्रयत्न करना चाहिए | ऐसे अनेक ईश्र्वर के “अवतार” हैं जिनमे भगवान् की शक्ति नहीं होती |
Notes By Kunal Gautam
Everything in this material world is in an ordely creation. If it was not in proper order it would be destructive. Hence being ruler of the universe, he has imposed duties on himself in very orderly fashion.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
इस भौतिक संसार में सब कुछ एक व्यवस्थित सृष्टि में है । यदि यह उचित क्रम में नहीं होता तो यह विनाशकारी होता। इसलिए ब्रह्मांड के शासक होने के नाते, उन्होंने अपने आप पर बहुत ही व्यवस्थित ढंग से कर्तव्यों को लागू किया है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »