Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 26 छन्द सँख्या : २६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसङ्गिनाम्। जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान् युक्तः समाचरन्।।

Transliteration in English

na buddhi-bhedaṁ janayed ajñānāṁ karma-saṅginām joṣhayet sarva-karmāṇi vidvān yuktaḥ samācharan

सरल लिप्यंतरण

न बुद्धि-भेदं जनयेद-अज्ञानां कर्म-सङ्गि-नाम् जोषयेत्-सर्व-कर्माणि विद्वान् युक्तः समाचरन्

Word Meaning

na—not; buddhi-bhedam—discord in the intellects; janayet—should create; ajñānām—of the ignorant; karma-saṅginām—who are attached to fruitive actions; joṣhayet—should inspire (them) to perform; sarva—all; karmāṇi—prescribed; vidvān—the wise; yuktaḥ—enlightened; samācharan—performing properly

शब्दार्थ

न– नहीं; बुद्धिभेदम्– बुद्धि का विचलन; जनयेत्– उत्पन्न करे; अज्ञानाम्– मूर्खों का; कर्म-संगिनाम्– सकाम कर्मों में; जोषयेत्– नियोजित करे; सर्व– सारे; कर्माणि– कर्म; विद्वान्– विद्वान व्यक्ति; युक्तः– लगा हुआ; समाचरन्– अभ्यास करता हुआ |

Translation

So as not to disrupt the minds of ignorant men attached to the fruitive results of prescribed duties, a learned person should not induce them to stop work. Rather, by working in the spirit of devotion, he should engage them in all sorts of activities [for the gradual development of Kṛṣṇa consciousness].

अनुवाद

विद्वान व्यक्ति को चाहिए कि वह सकाम कर्मों में आसक्त अज्ञानी पुरुषों को कर्म करने से रोके नहीं ताकि उनके मन विचलित न हों | अपितु भक्तिभाव से कर्म करते हुए वह उन्हें सभी प्रकार के कार्यों में लगाए (जिससे कृष्णभावनामृत का क्रमिक विकास हो) |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Vedaiś ca sarvair aham eva vedyaḥ. That is the end of all Vedic rituals. All rituals, all performances of sacrifices, and everything that is put into the Vedas, including all direction for material activities, are meant for understanding Kṛṣṇa, who is the ultimate goal of life. But because the conditioned souls do not know anything beyond sense gratification, they study the Vedas to that end. But through fruitive activities and sense gratification regulated by the Vedic rituals one is gradually elevated to Kṛṣṇa consciousness. Therefore a realized soul in Kṛṣṇa consciousness should not disturb others in their activities or understanding, but he should act by showing how the results of all work can be dedicated to the service of Kṛṣṇa. The learned Kṛṣṇa conscious person may act in such a way that the ignorant person working for sense gratification may learn how to act and how to behave. Although the ignorant man is not to be disturbed in his activities, a slightly developed Kṛṣṇa conscious person may directly be engaged in the service of the Lord without waiting for other Vedic formulas. For this fortunate man there is no need to follow the Vedic rituals, because by direct Kṛṣṇa consciousness one can have all the results one would otherwise derive from following one’s prescribed duties.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

वेदैश्र्च सर्वैरहमेव वेद्यः – यह सिद्धान्त सम्पूर्ण वैदिक अनुष्ठानों की पराकाष्ठा है | सारे अनुष्ठान, सारे यज्ञ-कृत्य तथा वेदों में भौतिक कार्यों के लिए जो भी निर्देश हैं उन सबों समेत सारी वस्तुएँ कृष्ण को जानने के निमित्त हैं जो हमारे जीवन के चरमलक्ष्य हैं | लेकिन चूँकि बद्धजीव इन्द्रियतृप्ति के अतिरिक्त और कुछ नहीं जानते, अतः वे वेदों का अध्ययन इसी दृष्टि से करते हैं | किन्तु सकाम कर्मों तथा वैदिक अनुष्ठानों के द्वारा नियमित इन्द्रियतृप्ति के माध्यम से मनुष्य धीरे-धीरे कृष्णभावनामृत को प्राप्त होता है, अतः कृष्णभावनामृत में स्वरुपसिद्ध जीव को चाहिए कि अन्यों को अपना कार्य करने या समझने में बाधा न पहुँचाये, अपितु उन्हें यह प्रदर्शित करे कि किस प्रकार सारे कर्मफल को कृष्ण की सेवा में समर्पित किया जा सकता है |कृष्णभावनाभावित विद्वान व्यक्ति इस तरह कार्य कर सकता है कि इन्द्रियतृप्ति के लिए कर्म करने वाले अज्ञानी पुरुष यह सीख लें कि किस तरह कार्य करना चाहिए और आचरण करना चाहिए | यद्यपि अज्ञानी पुरुष को उसके कार्यों में छेड़ना ठीक नहीं होता, परन्तु यदि वह रंचभर भी कृष्णभावनाभावित है तो वह वैदिक विधियों की परवाह न करते हुए सीधे भगवान् की सेवा में लग सकता है | ऐसे भाग्यशाली व्यक्ति को वैदिक अनुष्ठान करने की आवश्यकता नहीं रहती, क्योंकि प्रत्यक्ष कृष्णभावनामृत के द्वारा उसे वे सारे फल प्राप्त हो जाते हैं, जो उसे अपने कर्तव्यों के पालन करने से प्राप्त होते |

Notes By Kunal Gautam

The wise man instead of telling ignorant people about wrong doing, should engage them in those work which leads to devotion toward godhead. Because it is human nature if one prompt or interfere any person in their work, the lose interest in whatever they are doing.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

बुद्धिमान व्यक्ति को अज्ञानी लोगों को गलत कामों के बारे में बताने के बजाय, उन्हें उन कार्यों में संलग्न करना चाहिए जो भगवान की भक्ति की ओर ले जाते हैं। क्योंकि यह मानव स्वभाव है कि यदि कोई किसी व्यक्ति को उनके काम में हस्तक्षेप करता है, तो वे जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें रुचि खो देते हैं।