Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 32 छन्द सँख्या : ३२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ये त्वेतदभ्यसूयन्तो नानुतिष्ठन्ति मे मतम्। सर्वज्ञानविमूढांस्तान्विद्धि नष्टानचेतसः।।

Transliteration in English

ye tvetad abhyasūyanto nānutiṣhṭhanti me matam sarva-jñāna-vimūḍhāns tān viddhi naṣhṭān achetasaḥ

सरल लिप्यंतरण

ये त्वे-तद-अभ्य-सूयन्तो नानु-तिष्ठन्ति मे मतम् सर्व-ज्ञान-विमूढांस्-तान्-विद्धि नष्टान-चेतसः

Word Meaning

ye—those; tu—but; etat—this; abhyasūyantaḥ—cavilling; na—not; anutiṣhṭhanti—follow; me—my; matam—teachings; sarva-jñāna—in all types of knowledge; vimūḍhān—deluded; tān—they are; viddhi—know; naṣhṭān—ruined; achetasaḥ—devoid of discrimination

शब्दार्थ

ये– जो; तु– किन्तु; एतत्– इस; अभ्यसूयन्तः– ईर्ष्यावश; न– नहीं; अनुतिष्ठन्ति– नियमित रूप से सम्पन्न करते हैं; मे– मेरा; मतम्– आदेश; सर्व-ज्ञान – सभी प्रकार के ज्ञान में; विमूढान्– पूर्णतया दिग्भ्रमित; तान्– उन्हें; विद्धि– ठीक से जानो; नष्टान्– नष्ट हुए; अचेतसः– कृष्णभावनामृत रहित |

Translation

But those who, out of envy, disregard these teachings and do not follow them regularly are to be considered bereft of all knowledge, befooled, and ruined in their endeavors for perfection.

अनुवाद

किन्तु जो ईर्ष्यावश इन उपदेशों की अपेक्षा करते हैं और इनका पालन नहीं करते उन्हें समस्त ज्ञान से रहित, दिग्भ्रमित तथा सिद्धि के प्रयासों में नष्ट-भ्रष्ट समझना चाहिए |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The flaw of not being Kṛṣṇa conscious is clearly stated herein. As there is punishment for disobedience to the order of the supreme executive head, so there is certainly punishment for disobedience to the order of the Supreme Personality of Godhead. A disobedient person, however great he may be, is ignorant of his own self, and of the Supreme Brahman, Paramātmā and the Personality of Godhead, due to a vacant heart. Therefore there is no hope of perfection of life for him.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यहाँ पर कृष्णभावनाभावित न होने के दोष का स्पष्ट कथन है | जिस प्रकार परम अधिशासी की आज्ञा का उल्लंघन के लिए दण्ड होता है, उसी प्रकार भगवान् के आदेश के प्रति अवज्ञा के लिए भी दण्ड है | अवज्ञाकारी व्यक्ति चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो वह शून्यहृदय होने से आत्मा के प्रति तथा परब्रह्म, परमात्मा एवं श्री भगवान् के प्रति अनभिज्ञ रहता है | अतः ऐसे व्यक्ति से जीवन की सार्थकता की आशा नहीं की जा सकती |

Notes By Kunal Gautam

One need to trust the authority and teaching of god to achieve enlightenment. One who doesn’t have faith in his knowledge, is always stuck in the cycle of birth and death.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए ईश्वर के अधिकार और शिक्षा पर भरोसा करने की आवश्यकता है। जिसे अपने ज्ञान में विश्वास नहीं है, वह हमेशा जन्म और मृत्यु के चक्र में फंसा रहता है।