| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 16 | छन्द सँख्या : १६ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिताः। तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्।।
Transliteration in English
kiṁ karma kim akarmeti kavayo ’pyatra mohitāḥ tat te karma pravakṣhyāmi yaj jñātvā mokṣhyase ’śhubhāt
सरल लिप्यंतरण
किं कर्म किम-कर्मेति कवयो-अप्यत्र मोहिताः तत्ते कर्म प्रवक्ष्-यामि यज्-ज्ञात्वा मोक्ष्यसे-अशुभात्
Word Meaning
kim—what; karma—action; kim—what; akarma—inaction; iti—thus; kavayaḥ—the wise; api—even; atra—in this; mohitāḥ—are confused; tat—that; te—to you; karma—action; pravakṣhyāmi—I shall explain; yat—which; jñātvā—knowing; mokṣhyase—you may free yourself; aśhubhāt—from inauspiciousnessशब्दार्थ
किम्– क्या है; कर्म– कर्म; किम्– क्या है;अकर्म– अकर्म, निष्क्रियता; इति– इस प्रकार; कवयः– बुद्धिमान्; अपि– भी; अत्र– इस विषय में; मोहिताः– मोहग्रस्त रहते हैं; तत्– वह; ते– तुमको; कर्म– कर्म; प्रवक्ष्यामि– कहूँगा; यत्– जिसे; ज्ञात्वा– जानकर; मोक्ष्यसे– तुम्हारा उद्धार होगा; अशुभात्– अकल्याण से, अशुभ से |Translation
Even the intelligent are bewildered in determining what is action and what is inaction. Now I shall explain to you what action is, knowing which you shall be liberated from all misfortune.
अनुवाद
कर्म क्या है और अकर्म क्या है, इसे निश्चित करने में बुद्धिमान् व्यक्ति भी मोहग्रस्त हो जाते हैं | अतएव मैं तुमको बताऊँगा कि कर्म क्या है, जिसे जानकर तुम सारे अशुभ से मुक्त हो सकोगे |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Action in Kṛṣṇa consciousness has to be executed in accord with the examples of previous bona fide devotees. This is recommended in the fifteenth verse. Why such action should not be independent will be explained in the text to follow.
To act in Kṛṣṇa consciousness, one has to follow the leadership of authorized persons who are in a line of disciplic succession as explained in the beginning of this chapter. The system of Kṛṣṇa consciousness was first narrated to the sun-god, the sun-god explained it to his son Manu, Manu explained it to his son Ikṣvāku, and the system is current on this earth from that very remote time. Therefore, one has to follow in the footsteps of previous authorities in the line of disciplic succession. Otherwise even the most intelligent men will be bewildered regarding the standard actions of Kṛṣṇa consciousness. For this reason, the Lord decided to instruct Arjuna in Kṛṣṇa consciousness directly. Because of the direct instruction of the Lord to Arjuna, anyone who follows in the footsteps of Arjuna is certainly not bewildered.
It is said that one cannot ascertain the ways of religion simply by imperfect experimental knowledge. Actually, the principles of religion can only be laid down by the Lord Himself. Dharmaṁ tu sākṣād bhagavat-praṇītam (Bhāg. 6.3.19). No one can manufacture a religious principle by imperfect speculation. One must follow in the footsteps of great authorities like Brahmā, Śiva, Nārada, Manu, the Kumāras, Kapila, Prahlāda, Bhīṣma, Śukadeva Gosvāmī, Yamarāja, Janaka and Bali Mahārāja. By mental speculation one cannot ascertain what is religion or self-realization. Therefore, out of causeless mercy to His devotees, the Lord explains directly to Arjuna what action is and what inaction is. Only action performed in Kṛṣṇa consciousness can deliver a person from the entanglement of material existence.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्णभावनामृत में जो कर्म किया जाय वह पूर्ववर्ती प्रामाणिक भक्तों के आदर्श के अनुसार करना चाहिए | इसका निर्देश १५वें श्लोक में किया गया है | ऐसा कर्म स्वतन्त्र क्यों नहीं होना चाहिए, इसकी व्याख्या अगले श्लोक में की गई है |
कृष्णभावनामृत में कर्म करने के लिए मनुष्य को उन प्रामाणिक पुरुषों के नेतृत्व का अनुगमन करना होता है, जो गुरु-परम्परा में हों, जैसा कि इस अध्याय के प्रारम्भ में कहा जा चुका है | कृष्णभावनामृत पद्धति का उपदेश सर्वप्रथम सूर्यदेव को दिया गया, जिन्होनें इसे अपने पुत्र मनु से कहा, मनु ने इसे अपने पुत्र इक्ष्वाकु से कहा और यह पद्धति तबसे इस पृथ्वी पर चली आ रही है | अतः परम्परा के पूर्ववर्ती अधिकारियों के पदचिन्हों का अनुसरण करना आवश्यक है | अन्यथा बुद्धिमान् से बुद्धिमान् मनुष्य भी कृष्णभावनामृत के आदर्श कर्म के विषय में मोहग्रस्त हो जाते हैं | इसीलिए भगवान् ने स्वयं ही अर्जुन को कृष्णभावनामृत का उपदेश देने का निश्चय किया | अर्जुन को साक्षात् भगवान् ने शिक्षा दी, अतः जो भी अर्जुन के पदचिन्हों पर चलेगा वह कभी मोहग्रस्त नहीं होगा |
कहा जाता है कि अपूर्ण प्रायोगिक ज्ञान के द्वारा धर्म-पथ का निर्णय नहीं किया जा सकता | वस्तुतः धर्म को केवल भगवान् ही निश्चित कर सकते हैं | धर्मं तु साक्षात्भगवत्प्रणीतम् (भागवत् ६.३.१९) | अपूर्ण चिन्तन द्वारा कोई किसी धार्मिक सिद्धान्त का निर्माण नहीं कर सकता | मनुष्य को चाहिए कि ब्रह्मा, शिव, नारद, मनु, चारों कुमार, कपिल, प्रह्लाद, भीष्म, शुकदेव गोस्वामी, यमराज , जनक तथा बलि महाराज जैसे महान अधिकारियों के पदचिन्हों का अनुसरण करे | केवल मानसिक चिन्तन द्वारा यह निर्धारित करना कठिन है कि धर्म या आत्म-साक्षात्कार क्या है | अतः भगवान् अपने भक्तों पर अहैतुकी कृपावश स्वयं ही अर्जुन को बता रहे हैं कि कर्म क्या है और अकर्म क्या है | केवल कृष्णभावनामृत में किया गया कर्म ही मनुष्य को भवबन्धन से उबार सकता है |
Notes By Kunal Gautam
The concept of action and non-action puzzles wise men, hence in next few verses the Lord Kṛṣṇa will explain those.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
क्रिया और गैर-क्रिया बुद्धिमान पुरुषों के लिए भी एक पहेली है, इसलिए अगले कुछ श्लोकों में भगवान कृष्ण उसे समझाएंगे।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »