Chapter: 4 अध्याय : ४
Verse Number: 17 छन्द सँख्या : १७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः। अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।।

Transliteration in English

karmaṇo hyapi boddhavyaṁ boddhavyaṁ cha vikarmaṇaḥ akarmaṇaśh cha boddhavyaṁ gahanā karmaṇo gatiḥ

सरल लिप्यंतरण

कर्मणो ह्यपि बोद्-धव्यं बोद्-धव्यं च विकर्मणः अकर्मण-श्-च बोद्-धव्यं गहना कर्मणो गतिः

Word Meaning

karmaṇaḥ—recommended action; hi—certainly; api—also; boddhavyam—should be known; boddhavyam—must understand; cha—and; vikarmaṇaḥ—forbidden action; akarmaṇaḥ—inaction; cha—and; boddhavyam—must understand; gahanā—profound; karmaṇaḥ—of action; gatiḥ—the true path

शब्दार्थ

कर्मणः– कर्म का; हि– निश्चय ही; अपि– भी; बोद्धव्यम्– समझना चाहिए; बोद्धव्यम्– समझना चाहिए; च– भी; विकर्मणः– अकर्म का; च – भी;बोद्धव्यम्– समझना चाहिए; गहना– अत्यन्त कठिन, दुर्गम; कर्मणः– कर्म की; गतिः– प्रवेश, गति |

Translation

The intricacies of action are very hard to understand. Therefore one should know properly what action is, what forbidden action is and what inaction is.

अनुवाद

कर्म की बारीकियों को समझना अत्यन्त कठिन है | अतः मनुष्य को चाहिए कि वह यह ठीक से जाने कि कर्म क्या है, विकर्म क्या है और अकर्म क्या है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

If one is serious about liberation from material bondage, one has to understand the distinctions between action, inaction and unauthorized actions. One has to apply oneself to such an analysis of action, reaction and perverted actions because it is a very difficult subject matter. To understand Kṛṣṇa consciousness and action according to its modes, one has to learn one’s relationship with the Supreme; i.e., one who has learned perfectly knows that every living entity is an eternal servitor of the Lord and that consequently one has to act in Kṛṣṇa consciousness. The entire Bhagavad-gītā is directed toward this conclusion. Any other conclusions against this consciousness and its attendant actions are vikarmas, or prohibited actions. To understand all this one has to associate with authorities in Kṛṣṇa consciousness and learn the secret from them; this is as good as learning from the Lord directly. Otherwise, even the most intelligent persons will be bewildered.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यदि कोई सचमुच ही भव-बन्धन से मुक्ति चाहता है तो उसे कर्म, अकर्म तथा विकर्म के अन्तर को समझना होगा | कर्म, अकर्म तथा विकर्म के विश्लेषण की आवश्यकता है, क्योंकि यह अत्यन्त गहन विषय है | कृष्णभावनामृत को तथा गुणों के अनुसार कर्म को समझने के लिए परमेश्र्वर के साथ सम्बन्ध को जानना होगा | दूसरे शब्दों में, जिसने यह भलीभाँति समझ लिया है, वह जानता है कि जीवात्मा भगवान् का नित्य दास है और फलस्वरूप उसे कृष्णभावनामृत में कार्य करना है | सम्पूर्ण भगवद्गीता का यही लक्ष्य है | इस भावनामृत के विरुद्ध सारे निष्कर्ष एवं परिणाम विकर्म या निषिद्ध कर्म हैं | इसे समझने के लिए मनुष्य को कृष्णभावनामृत के अधिकारियों की संगति करनी होती है और उनसे रहस्य को समझना होता है | यह साक्षात् भगवान् से समझने के समान है | अन्यथा बुद्धिमान् से बुद्धिमान् मनुष्य भी मोहग्रस्त हो जाएगा |

Notes By Kunal Gautam

The mystery of action can be understood by understanding what is action and what is inaction.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

कर्म क्या है और अकर्म क्या है, इसे समझ कर ही कर्म के रहस्य को समझा जा सकता है।