| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 18 | छन्द सँख्या : १८ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः। स बुद्धिमान् मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत्।।
Transliteration in English
karmaṇyakarma yaḥ paśhyed akarmaṇi cha karma yaḥ sa buddhimān manuṣhyeṣhu sa yuktaḥ kṛitsna-karma-kṛit
सरल लिप्यंतरण
कर्मण्य-कर्म यः पश्येद-कर्मणि च कर्म यः स बुद्धिमान् मनुष्येषु स युक्तः कृत्-स्न-कर्म-कृत्
Word Meaning
karmaṇi—action; akarma—in inaction; yaḥ—who; paśhyet—see; akarmaṇi—inaction; cha—also; karma—action; yaḥ—who; saḥ—they; buddhi-mān—wise; manuṣhyeṣhu—amongst humans; saḥ—they; yuktaḥ—yogis; kṛitsna-karma-kṛit—performers all kinds of actionsशब्दार्थ
कर्मणि– कर्म में; अकर्म– अकर्म; यः– जो; पश्येत्– देखता है; अकर्मणि– अकर्म में; च– भी; कर्म– सकाम कर्म; यः– जो; सः– वह; बुद्धिमान्– बुद्धिमान् है; मनुष्येषु– मानव समाज में; सः– वह; युक्तः– दिव्य स्थिति को प्राप्त; कृत्स्न-कर्म-कृत्– सारे कर्मों में लगा रहकर भी |Translation
One who sees inaction in action and action in inaction is intelligent among men, and he is in the transcendental position, although engaged in all sorts of activities.
अनुवाद
जो मनुष्य कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म देखता है, वह सभी मनुष्यों में बुद्धिमान् है और सब प्रकार के कर्मों में प्रवृत्त रहकर भी दिव्य स्थिति में रहता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
A person acting in Kṛṣṇa consciousness is naturally free from the bonds of karma. His activities are all performed for Kṛṣṇa; therefore he does not enjoy or suffer any of the effects of work. Consequently he is intelligent in human society, even though he is engaged in all sorts of activities for Kṛṣṇa. Akarma means without reaction to work. The impersonalist ceases fruitive activities out of fear, so that the resultant action may not be a stumbling block on the path of self-realization, but the personalist knows rightly his position as the eternal servitor of the Supreme Personality of Godhead. Therefore he engages himself in the activities of Kṛṣṇa consciousness. Because everything is done for Kṛṣṇa, he enjoys only transcendental happiness in the discharge of this service. Those who are engaged in this process are known to be without desire for personal sense gratification. The sense of eternal servitorship to Kṛṣṇa makes one immune to all sorts of reactionary elements of work.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्णभावनामृत में कार्य करने वाला व्यक्ति स्वभावतः कर्म-बन्धन से मुक्त होता है | उसके सारे कर्म कृष्ण के लिए होते हैं, अतः कर्म के फल से उसे कोई लाभ या हानि नहीं होती | फलस्वरूप वह मानव समाज में बुद्धिमान् होता है, यद्यपि वह कृष्ण के लिए सभी तरह के कर्मों में लगा रहता है | अकर्म का अर्थ है – कर्म के फल के बिना | निर्विशेषवादी इस भय से सारे कर्म बन्द कर देता है, कि कर्मफल उसके आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में बाधक न हो, किन्तु सगुणवादी अपनी इस स्थिति से भलीभाँति परिचित रहता है कि वह भगवान् का नित्य दास है | अतः वह अपने आपको कृष्णभावनामृत के कार्यों में तत्पर रखता है | चूँकि सारे कर्म कृष्ण के लिए किये जाते हैं, अतः इस सेवा के करने में उसे दिव्य सुख प्राप्त होता है | जो इस विधि में लगे रहते हैं वे व्यक्तिगत इन्द्रियतृप्ति की इच्छा से रहित होते हैं | कृष्ण के प्रति उसका नित्य दास्यभाव उसे सभी प्रकार के कर्मफल से मुक्त करता है |
Notes By Kunal Gautam
One who has attended stage of self realization knows that even by doing nothing a person is taking action of running their material body. A self realized person also knows that if a person is not doing work dedicated to the devotion of lord, that is kind of inaction.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जिसने आत्म-साक्षात्कार के चरण में भाग लिया है, वह जानता है कि कोई व्यक्ति कुछ न करके भी अपने भौतिक शरीर को चलाने की क्रिया कर रहा है। एक आत्मज्ञानी व्यक्ति यह भी जानता है कि यदि कोई व्यक्ति प्रभु की भक्ति में समर्पित कार्य नहीं कर रहा है, तो यह एक प्रकार की निष्क्रियता ही है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »