Chapter: 4 अध्याय : ४
Verse Number: 19 छन्द सँख्या : १९
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यस्य सर्वे समारम्भाः कामसङ्कल्पवर्जिताः। ज्ञानाग्निदग्धकर्माणं तमाहुः पण्डितं बुधाः।।

Transliteration in English

yasya sarve samārambhāḥ kāma-saṅkalpa-varjitāḥ jñānāgni-dagdha-karmāṇaṁ tam āhuḥ paṇḍitaṁ budhāḥ

सरल लिप्यंतरण

यस्य सर्वे सम-आरम्भाः काम-सङ्कल्प-वर्जिताः ज्ञानाग्नि-दग्ध-कर्माणं तमाहुः पण्डितं बुधाः

Word Meaning

yasya—whose; sarve—every; samārambhāḥ—undertakings; kāma—desire for material pleasures; saṅkalpa—resolve; varjitāḥ—devoid of; jñāna—divine knowledge; agni—in the fire; dagdha—burnt; karmāṇam—actions; tam—him; āhuḥ—address; paṇḍitam—a sage; budhāḥ—the wise

शब्दार्थ

यस्य– जिसके; सर्वे– सभी प्रकार के; समारम्भाः– प्रयत्न, उद्यम; काम– इन्द्रियतृप्ति के लिए इच्छा पर आधारित; संकल्प– निश्चय; वर्जिताः– से रहित हैं; ज्ञान– पूर्ण ज्ञान की; अग्नि– अग्नि द्वारा; दग्धः– भस्म हुए; कर्माणम्– जिसका कर्म; तम्– उसको; आहुः– कहते हैं; पण्डितम्– बुद्धिमान्; बुधाः– ज्ञानी |

Translation

One is understood to be in full knowledge whose every endeavor is devoid of desire for sense gratification. He is said by sages to be a worker for whom the reactions of work have been burned up by the fire of perfect knowledge.

अनुवाद

जिस व्यक्ति का प्रत्येक प्रयास (उद्यम) इन्द्रियतृप्ति की कामना से रहित होता है, उसे पूर्णज्ञानी समझा जाता है | उसे ही साधु पुरुष ऐसा कर्ता कहते हैं, जिसने पूर्णज्ञान की अग्नि से कर्मफलों को भस्मसात् कर दिया है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Only a person in full knowledge can understand the activities of a person in Kṛṣṇa consciousness. Because the person in Kṛṣṇa consciousness is devoid of all kinds of sense-gratificatory propensities, it is to be understood that he has burned up the reactions of his work by perfect knowledge of his constitutional position as the eternal servitor of the Supreme Personality of Godhead. He is actually learned who has attained to such perfection of knowledge. Development of this knowledge of eternal servitorship to the Lord is compared to fire. Such a fire, once kindled, can burn up all kinds of reactions to work.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

केवल पूर्णज्ञानी ही कृष्णभावनाभावित व्यक्ति के कार्यकलापों को समझ सकता है | ऐसे व्यक्ति में इन्द्रियतृप्ति की प्रवृत्ति का अभाव रहता है, इससे यह समझा जाता है कि भगवान् के नित्य दास रूप में उसे अपने स्वाभाविक स्वरूप का पुर्नज्ञान है जिसके द्वारा उसने अपने कर्मफलों को भस्म कर दिया है | जिसने ऐसा पूर्णज्ञान प्राप्त कर लिया है वह सचमुच विद्वान है | भगवान् की नित्य दासता के इस ज्ञान के विकास की तुलना अग्नि से की गई है | ऐसी अग्नि एक बार प्रज्ज्वलित हो जाने पर कर्म के सारे फलों को भस्म कर सकती है |

Notes By Kunal Gautam

The enlightened man dedicated all his work to God. Therefore it is beyond sense gratification and sense of consequence. It is like burning the products of all karma in the fire of knowledge.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

प्रबुद्ध व्यक्ति ने अपना सारा काम भगवान को समर्पित कर दिया। इसलिए यह इन्द्रियतृप्ति और परिणाम की भावना से परे है। यह ज्ञानाग्नि में सभी कर्म के उत्पादों को जलाने जैसा है।