| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 20 | छन्द सँख्या : २० |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः। कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किञ्चित्करोति सः।।
Transliteration in English
tyaktvā karma-phalāsaṅgaṁ nitya-tṛipto nirāśhrayaḥ karmaṇyabhipravṛitto ’pi naiva kiñchit karoti saḥ
सरल लिप्यंतरण
त्य-क्त्वा कर्म-फला-सङ्गं नित्य-तृप्तो निराश्रयः कर्मण्य-अभिप्रवृत्तो-अपि नैव किञ्चित्-करोति सः
Word Meaning
tyaktvā—having given up; karma-phala-āsaṅgam—attachment to the fruits of action; nitya—always; tṛiptaḥ—satisfied; nirāśhrayaḥ—without dependence; karmaṇi—in activities; abhipravṛittaḥ—engaged; api—despite; na—not; eva—certainly; kiñchit—anything; karoti—do; saḥ—that personशब्दार्थ
त्यक्त्वा– त्याग कर; कर्म-फल-आसङम्– कर्मफल की आसक्ति; नित्य– सदा; तृप्तः– तृप्त; निराश्रयः– आश्रयरहित; कर्मणि– कर्म में; अभिप्रवृत्तः– पूर्ण तत्पर रह कर; अपि– भी; न– नहीं; एव– निश्चय ही; किञ्चित्– कुछ भी; करोति– करता है; सः– वह |Translation
Abandoning all attachment to the results of his activities, ever satisfied and independent, he performs no fruitive action, although engaged in all kinds of undertakings.
अनुवाद
अपने कर्मफलों की सारी आसक्ति को त्याग कर सदैव संतुष्ट तथा स्वतन्त्र रहकर वह सभी प्रकार के कार्यों में व्यस्त रहकर भी कोई सकाम कर्म नहीं करता |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
This freedom from the bondage of actions is possible only in Kṛṣṇa consciousness, when one is doing everything for Kṛṣṇa. A Kṛṣṇa conscious person acts out of pure love for the Supreme Personality of Godhead, and therefore he has no attraction for the results of the action. He is not even attached to his personal maintenance, for everything is left to Kṛṣṇa. Nor is he anxious to secure things, nor to protect things already in his possession. He does his duty to the best of his ability and leaves everything to Kṛṣṇa. Such an unattached person is always free from the resultant reactions of good and bad; it is as though he were not doing anything. This is the sign of akarma, or actions without fruitive reactions. Any other action, therefore, devoid of Kṛṣṇa consciousness, is binding upon the worker, and that is the real aspect of vikarma, as explained hereinbefore.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कर्मों के बन्धन से इस प्रकार की मुक्ति तभी सम्भव है, जब मनुष्य कृष्णभावनाभावित होकर कर कार्य कृष्ण के लिए करे | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भगवान् के शुद्ध प्रेमवश ही कर्म करता है, फलस्वरूप उसे कर्मफलों के प्रति कोई आकर्षण नहीं रहता | यहाँ तक कि उसे अपने शरीर-निर्वाह के प्रति भी कोई आकर्षण नहीं रहता, क्योंकि वह पूर्णतया कृष्ण पर आश्रित रहता है | वह न तो किसी वस्तु को प्राप्त करना चाहता है और न अपनी वस्तुओं की रक्षा करना चाहता है | वह अपनी पूर्ण सामर्थ्य से अपना कर्तव्य करता है और कृष्ण पर सब कुछ छोड़ देता है | ऐसा अनासक्त व्यक्ति शुभ-अशुभ कर्मफलों से मुक्त रहता है | अतः कृष्णभावनामृत से रहित कोई भी कार्य कर्ता पर बन्धनस्वरूप होता है और विकर्म का यही असली रूप है, जैसा कि पहले बताया जा चुका है |
Notes By Kunal Gautam
The action done by wise person is free from all attachments of the action and any action is satisfiable to them. As the person is having stable mind is not attached to any action, any work done by them is best in regards.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
बुद्धिमान व्यक्ति द्वारा किया गया कर्म कर्म की सभी आसक्तियों से मुक्त होता है और उसके लिए कोई भी कार्य संतोषजनक होता है। जिस व्यक्ति का मन स्थिर होता है, उसका मन किसी भी कार्य से नहीं जुड़ा होता है, इसलिए उनके द्वारा किया गया कोई भी कार्य सर्वोत्तम होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »