| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 21 | छन्द सँख्या : २१ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
निराशीर्यतचित्तात्मा त्यक्तसर्वपरिग्रहः। शारीरं केवलं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम्।।
Transliteration in English
nirāśhīr yata-chittātmā tyakta-sarva-parigrahaḥ śhārīraṁ kevalaṁ karma kurvan nāpnoti kilbiṣham
सरल लिप्यंतरण
निराशीर्-यत-चित्त-आत्मा त्यक्त-सर्व-परिग्रहः शारीरं केवलं कर्म कुर्वन्-नाप्नोति किल्-बिषम्
Word Meaning
nirāśhīḥ—free from expectations; yata—controlled; chitta-ātmā—mind and intellect; tyakta—having abandoned; sarva—all; parigrahaḥ—the sense of ownership; śhārīram—bodily; kevalam—only; karma—actions; kurvan—performing; na—never; āpnoti—incurs; kilbiṣham—sinशब्दार्थ
निराशीः– फल की आकांक्षा से रहित, निष्काम; यत– संयमित; चित्त-आत्मा– मन तथा बुद्धि; त्यक्त– छोड़ा; सर्व– समस्त; परिग्रहः– स्वामित्व; शारीरम्– प्राण रक्षा; केवलम्– मात्र; कर्म– कर्म; कुर्वन्– करते हुए; न– कभी नहीं; आप्नोति– प्राप्त करता है; किल्बिषम्– पापपूर्ण फल |Translation
Such a man of understanding acts with mind and intelligence perfectly controlled, gives up all sense of proprietorship over his possessions and acts only for the bare necessities of life. Thus working, he is not affected by sinful reactions.
अनुवाद
ऐसा ज्ञानी पुरुष पूर्णरूप से संयमित मन तथा बुद्धि से कार्य करता है, अपनी सम्पत्ति के सारे स्वामित्व को त्याग देता है और केवल शरीर-निर्वाह के लिए कर्म करता है | इस तरह कार्य करता हुआ वह पाप रूपी फलों से प्रभावित नहीं होता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
A Kṛṣṇa conscious person does not expect good or bad results in his activities. His mind and intelligence are fully controlled. He knows that because he is part and parcel of the Supreme, the part played by him, as a part and parcel of the whole, is not his own activity but is only being done through him by the Supreme. When the hand moves, it does not move out of its own accord, but by the endeavor of the whole body. A Kṛṣṇa conscious person is always dovetailed with the supreme desire, for he has no desire for personal sense gratification. He moves exactly like a part of a machine. As a machine part requires oiling and cleaning for maintenance, so a Kṛṣṇa conscious man maintains himself by his work just to remain fit for action in the transcendental loving service of the Lord. He is therefore immune to all the reactions of his endeavors. Like an animal, he has no proprietorship even over his own body. A cruel proprietor of an animal sometimes kills the animal in his possession, yet the animal does not protest. Nor does it have any real independence. A Kṛṣṇa conscious person, fully engaged in self-realization, has very little time to falsely possess any material object. For maintaining body and soul, he does not require unfair means of accumulating money. He does not, therefore, become contaminated by such material sins. He is free from all reactions to his actions.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कर्म करते समय कभी भी शुभ या अशुभ फल की आशा नहीं रखता | उसके मन तथा बुद्धि पूर्णतया वश में होते हैं | वह जानता है कि वह परमेश्र्वर का भिन्न अंश है, अतः अंश रूप में उसके द्वारा सम्पन्न कोई भी कर्म उसका न होकर उसके माध्यम से परमेश्र्वर द्वारा सम्पन्न हुआ होता है | जब हाथ हिलता है तो यह स्वेच्छा से नहीं हिलता, अपितु सारे शरीर की चेष्टा से हिलता है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भगवदिच्छा का अनुगामी होता है क्योंकि उसकी निजी इन्द्रियतृप्ति की कोई कामना नहीं होती | वह यन्त्र के एक पुर्जे की भाँति हिलता-डुलता है | जिस प्रकार रखरखाव के लिए पुर्जे को तेल और सफाई की आवश्यकता पड़ती है, उसी प्रकार कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कर्म के द्वारा अपना निर्वाह करता रहता है, जिससे वह भगवान् की दिव्य प्रेमभक्ति करने के लिए ठीक बना रहे | अतः वह अपने प्रयासों के फलों के प्रति निश्चेष्ट रहता है | पशु के समान ही उसका अपने शरीर पर कोई अधिकार नहीं होता | कभी-कभी क्रूर स्वामी अपने अधीन पशु को मार भी डालता है, तो भी पशु विरोध नहीं करता, न ही उसे कोईस्वाधीनता होती है | आत्म-साक्षात्कार में पूर्णतया तत्पर कृष्णभावनाभावित व्यक्ति के पास इतना समय नहीं रहता कि वह अपने पास कोई भौतिक वस्तु रख सके | अपने जीवन-निर्वाह के लिए उसे अनुचित साधनों के द्वारा धनसंग्रह करने की आवश्यकता नहीं रहती | अतः वह ऐसे भौतिक पापों से कल्मषग्रस्त नहीं होता | वह अपने समस्त कर्मफलों से मुक्त रहता है |
Notes By Kunal Gautam
A wise and conscious person never expects good or bad results while performing actions, and every sense are under their control. Hence any action done by such person is not affected by sins and is always dedicated to the supreme personality of the godhead.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
एक बुद्धिमान और जागरूक व्यक्ति कभी भी कर्म करते समय अच्छे या बुरे परिणाम की उम्मीद नहीं करता है, और हर इंद्रिय उनके नियंत्रण में होती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया कोई भी कार्य पापों से प्रभावित नहीं होता है और हमेशा भगवान के सर्वोच्च स्वरूप को समर्पित होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »