Chapter: 4 अध्याय : ४
Verse Number: 38 छन्द सँख्या : ३८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते। तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति।।

Transliteration in English

na hi jñānena sadṛiśhaṁ pavitramiha vidyate tatsvayaṁ yogasansiddhaḥ kālenātmani vindati

सरल लिप्यंतरण

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्र-मिह विद्यते तत्-स्वयं योग-संसिद्धः कालेन-आत्मनि विन्दति

Word Meaning

na—not; hi—certainly; jñānena—with divine knowledge; sadṛiśham—like; pavitram—pure; iha—in this world; vidyate—exists; tat—that; svayam—oneself; yoga—practice of yog; sansiddhaḥ—he who has attained perfection; kālena—in course of time; ātmani—wihtin the heart; vindati—finds

शब्दार्थ

न– कुछ भी नहीं; हि– निश्चय ही; ज्ञानेन– ज्ञान से; सदृशम्– तुलना में; पवित्रम्– पवित्र; इह– इस संसार में; विद्यते– है; तत्– उस; स्वयम्– अपने आप; योग– भक्ति में; संसिद्ध– परिपक्व होने पर; कालेन– यथासमय; आत्मनि– अपने आप में, अन्तर में; विन्दति– आस्वादन करता है |

Translation

In this world, there is nothing so sublime and pure as transcendental knowledge. Such knowledge is the mature fruit of all mysticism. And one who has become accomplished in the practice of devotional service enjoys this knowledge within himself in due course of time.

अनुवाद

इस संसार में दिव्यज्ञान के समान कुछ भी उदात्त तथा शुद्ध नहीं है | ऐसा ज्ञान समस्त योग का परिपक्व फल है | जो व्यक्ति भक्ति में सिद्ध हो जाता है, वह यथासमय अपने अन्तर में इस ज्ञान का आस्वादन करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

When we speak of transcendental knowledge, we do so in terms of spiritual understanding. As such, there is nothing so sublime and pure as transcendental knowledge. Ignorance is the cause of our bondage, and knowledge is the cause of our liberation. This knowledge is the mature fruit of devotional service, and when one is situated in transcendental knowledge, he need not search for peace elsewhere, for he enjoys peace within himself. In other words, this knowledge and peace culminate in Kṛṣṇa consciousness. That is the last word in the Bhagavad-gītā.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जब हम दिव्यज्ञान की बात करते हैं तो हमारा प्रयोजन अध्यात्मिक ज्ञान से होता है | निस्सन्देह दिव्यज्ञान के समान कुछ भी उदात्त और शुद्ध नहीं है | अज्ञान ही हमारे बन्धन का कारण है और ज्ञान हमारी मुक्ति का | यह ज्ञान भक्ति का परिपक्व फल है | जब कोई दिव्यज्ञान की अवस्था प्राप्त कर लेता है तो उसे अन्यत्र शान्ति खोजने की आवश्यकता नहीं रहती, क्योंकि वह मन ही मन शान्ति का आनन्द लेता रहता है | दुसरे शब्दों में, ज्ञान तथा शान्ति का पर्यवसान कृष्णभावनामृत में होता है | भगवद्गीता के सन्देश की यही चरम परिणति है |

Notes By Kunal Gautam

The transcendental knowledge is pure and holy. Like there is nothing more important than water for a thirsty person, same way there is nothing more important than transcendental knowledge for a ignorant person.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

दिव्य ज्ञान शुद्ध और पवित्र है। जैसे प्यासे के लिए पानी से बढ़कर कुछ भी नहीं है, उसी तरह एक अज्ञानी व्यक्ति के लिए दिव्य ज्ञान से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।