Chapter: 4 अध्याय : ४
Verse Number: 39 छन्द सँख्या : ३९
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः। ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति।।

Transliteration in English

śhraddhāvān labhate jñānaṁ tat-paraḥ sanyatendriyaḥ jñānaṁ labdhvā parāṁ śhāntim achireṇādhigachchhati

सरल लिप्यंतरण

श्रद्धा-वान-लभते ज्ञानं तत्परः संयत-ऐन्द्रियः ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिम-चिरेण-अधि-गच्छति।।

Word Meaning

śhraddhā-vān—a faithful person; labhate—achieves; jñānam—divine knowledge; tat-paraḥ—devoted (to that); sanyata—controlled; indriyaḥ—senses; jñānam—transcendental knowledge; labdhvā—having achieved; parām—supreme; śhāntim—peace; achireṇa—without delay; adhigachchhati—attains

शब्दार्थ

श्रद्धा-वान्– श्रद्धालु व्यक्ति; लभते– प्राप्त करता है; ज्ञानम्– ज्ञान; तत्-परः– उसमें अत्यधिक अनुरक्त; संयत– संयमित; इन्द्रियः– इन्द्रियाँ; ज्ञानम्– ज्ञान; लब्ध्वा– प्राप्त करके; पराम्– दिव्य; शान्तिम्– शान्ति; अचिरेण– शीघ्र ही; अधिगच्छति– प्राप्त करता है |

Translation

A faithful man who is dedicated to transcendental knowledge and who subdues his senses is eligible to achieve such knowledge, and having achieved it he quickly attains the supreme spiritual peace.

अनुवाद

जो श्रद्धालु दिव्यज्ञान में समर्पित है और जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया है, वह इस ज्ञान को प्राप्त करने का अधिकारी है और इसे प्राप्त करते ही वह तुरन्त आध्यात्मिक शान्ति को प्राप्त होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Such knowledge in Kṛṣṇa consciousness can be achieved by a faithful person who believes firmly in Kṛṣṇa. One is called a faithful man who thinks that simply by acting in Kṛṣṇa consciousness he can attain the highest perfection. This faith is attained by the discharge of devotional service and by chanting Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare, which cleanses one’s heart of all material dirt. Over and above this, one should control the senses. A person who is faithful to Kṛṣṇa and who controls the senses can easily attain perfection in the knowledge of Kṛṣṇa consciousness without delay.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

श्रीकृष्ण में दृढ़विश्र्वास रखने वाला व्यक्ति ही इस तरह का कृष्णभावनाभावित ज्ञान प्राप्त कर सकता है | वही पुरुष श्रद्धावान कहलाता है जो यह सोचता है कि कृष्णभावनाभावित होकर कर्म करने से वह परमसिद्धि प्राप्त कर सकता है | यह श्रद्धा भक्ति के द्वारा तथा हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे | हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे– मन्त्र के जाप द्वारा प्राप्त की जाती है क्योंकि इससे हृदय की सारी भौतिक मलिनता दूर हो जाती है | इसके अतिरिक्त मनुष्य को चाहिए कि अपनी इन्द्रियों पर संयम रखे | जो व्यक्ति कृष्ण के प्रति श्रद्धावान् है और जो इन्द्रियों को संयमित रखता है, वह शीघ्र ही कृष्णभावनामृत के ज्ञान में पूर्णता प्राप्त करता है |

Notes By Kunal Gautam

To gain the transcendental knowledge, one need to have faith, diligent and has control over the senses. After gaining the transcendental knowledge, one can get freed from the cycle of Birth and Death.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

दिव्यज्ञान प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को विश्वास, परिश्रमी और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है। दिव्य ज्ञान प्राप्त करने के बाद व्यक्ति जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो सकता है।