| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 40 | छन्द सँख्या : ४० |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अज्ञश्चाश्रद्दधानश्च संशयात्मा विनश्यति। नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः।।
Transliteration in English
ajñaśh chāśhraddadhānaśh cha sanśhayātmā vinaśhyati nāyaṁ loko ’sti na paro na sukhaṁ sanśhayātmanaḥ
सरल लिप्यंतरण
अज्ञ-श्-च-अश्रद्-दधान-श्-च संशय-आत्मा विनश्यति नायं लोको-अस्ति न परो न सुखं संशय-आत्मनः
Word Meaning
ajñaḥ—the ignorant; cha—and; aśhraddadhānaḥ—without faith; cha—and; sanśhaya—skeptical; ātmā—a person; vinaśhyati—falls down; na—never; ayam—in this; lokaḥ—world; asti—is; na—not; paraḥ—in the next; na—not; sukham—happiness; sanśhaya-ātmanaḥ—for the skeptical soulशब्दार्थ
अज्ञः– मूर्ख, जिसे शास्त्रों का ज्ञान नहीं है; च– तथा; अश्रद्दधानः– शास्त्रों में श्रद्धा से विहीन; च– भी; संशय– शंकाग्रस्त; आत्मा– व्यक्ति; विनश्यति– गिर जाता है; न– न; अयम्– इस; लोकः– जगत में; अस्ति– है; न– न तो; परः– अगले जीवन में; न– नहीं; सुखम्– सुख; संशय– संशयग्रस्त; आत्मनः– व्यक्ति के लिए;Translation
But ignorant and faithless persons who doubt the revealed scriptures do not attain God consciousness; they fall down. For the doubting soul there is happiness neither in this world nor in the next.
अनुवाद
किन्तु जो अज्ञानी तथा श्रद्धाविहीन व्यक्ति शास्त्रों में संदेह करते हैं, वे भगवद्भावनामृत नहीं प्राप्त करते, अपितु नीचे गिर जाते है | संशयात्मा के लिए न तो इस लोक में, न ही परलोक में कोई सुख है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Out of many standard and authoritative revealed scriptures, the Bhagavad-gītā is the best. Persons who are almost like animals have no faith in, or knowledge of, the standard revealed scriptures; and some, even though they have knowledge of, or can cite passages from, the revealed scriptures, have actually no faith in these words. And even though others may have faith in scriptures like Bhagavad-gītā, they do not believe in or worship the Personality of Godhead, Śrī Kṛṣṇa. Such persons cannot have any standing in Kṛṣṇa consciousness. They fall down. Out of all the above-mentioned persons, those who have no faith and are always doubtful make no progress at all. Men without faith in God and His revealed word find no good in this world, nor in the next. For them there is no happiness whatsoever. One should therefore follow the principles of revealed scriptures with faith and thereby be raised to the platform of knowledge. Only this knowledge will help one become promoted to the transcendental platform of spiritual understanding. In other words, doubtful persons have no status whatsoever in spiritual emancipation. One should therefore follow in the footsteps of great ācāryas who are in the disciplic succession and thereby attain success.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवद्गीता सभी प्रामाणिक एवं मान्य शास्त्रों में सर्वोत्तम है | जो लोग पशुतुल्य हैं उनमें न तो प्रामाणिक शास्त्रों के प्रति कोई श्रद्धा है और न उनका ज्ञान होता है और कुछ लोगों को यद्यपि उनका ज्ञान होता है और उनमें से वे उद्धरण देते रहते हैं, किन्तु उनमें वास्तविक विश्र्वास नहीं करते | यहाँ तक कि कुछ लोग जिनमें भगवद्गीता जैसे शास्त्रों में श्रद्धा होती भी है फिर भी वे न तो भगवान् कृष्ण में विश्र्वास करते हैं, न उनकी पूजा करते हैं | ऐसे लोगों को कृष्णभावनामृत का कोई ज्ञान नहीं होता | वे नीचे गिरते हैं | उपर्युक्त सभी कोटि के व्यक्तियों में जो श्रद्धालु नहीं हैं और सदैव संशयग्रस्त रहते हैं, वे तनिक भी उन्नति नहीं कर पाते | जो लोग ईश्र्वर तथा उनके वचनों में श्रद्धा नहीं रखते उन्हें न तो इस संसार में न तो भावी लोक में कुछ हाथ लगता है | उनके लिए किसी भी प्रकार का सुख नहीं है | अतः मनुष्य को चाहिए कि श्रद्धाभाव से शास्त्रों के सिद्धान्तों का पालन करे और ज्ञान प्राप्त करे | इसी ज्ञान से मनुष्य आध्यात्मिक अनुभूति के दिव्य पद तक पहुँच सकता है | दूसरे शब्दों में, आध्यात्मिक उत्थान में संशयग्रस्त मनुष्यों को कोई स्थान नहीं मिलता | अतः मनुष्य को चाहिए कि परम्परा से चले आ रहे महान आचार्यों के पदचिन्हों का अनुसरण करे और सफलता प्राप्त करे |
Notes By Kunal Gautam
One who doesn’t have faith in holy and spiritual scriptures, can not remain happy either in this material world or in other world. The doubt always creates obstruction in the way of happiness.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जिसे पवित्र और आध्यात्मिक शास्त्रों में विश्वास नहीं है, वह न तो इस भौतिक दुनिया में और न ही किसी अन्य दुनिया में खुश रह सकता है। संशय सदा सुख के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »