Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 35 छन्द सँख्या : ३५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

श्री भगवानुवाच असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलं। अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते।।

Transliteration in English

śhrī bhagavān uvācha asanśhayaṁ mahā-bāho mano durnigrahaṁ chalam abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa cha gṛihyate

सरल लिप्यंतरण

श्री भगवानुवाच असंशयं महाबाहो मनो दुर्-निग्रहं चलं अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्-यते

Word Meaning

śhrī-bhagavān uvācha—Lord Krishna said; asanśhayam—undoubtedly; mahā-bāho—mighty-armed one; manaḥ—the mind; durnigraham—difficult to restrain; chalam—restless; abhyāsena—by practice; tu—but; kaunteya—Arjun, the son of Kunti; vairāgyeṇa—by detachment; cha—and; gṛihyate—can be controlled

शब्दार्थ

श्रीभगवान् उवाच– भगवान् ने कहा; असंशयम्– निस्सन्देह; महाबाहो– हे बलिष्ठ भुजाओं वाले; मनः– मन को; दुर्निग्रहम्– दमन करना कठिन है; चलम्– चलायमान, चंचल; अभ्यासेन– अभ्यास द्वारा; तु– लेकिन; कौन्तेय– हे कुन्तीपुत्र; वैराग्येण– वैराग्य द्वारा; च– भी; गृह्यते– इस तरह वश में किया जा सकता है |

Translation

Lord Śrī Kṛṣṇa said: O mighty-armed son of Kuntī, it is undoubtedly very difficult to curb the restless mind, but it is possible by suitable practice and by detachment.

अनुवाद

भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा – हे महाबाहो कुन्तीपुत्र! निस्सन्देह चंचल मन को वश में करना अत्यन्त कठिन है; किन्तु उपयुक्त अभ्यास द्वारा तथा विरक्ति द्वारा ऐसा सम्भव है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The difficulty of controlling the obstinate mind, as expressed by Arjuna, is accepted by the Personality of Godhead. But at the same time He suggests that by practice and detachment it is possible. What is that practice? In the present age no one can observe the strict rules and regulations of placing oneself in a sacred place, focusing the mind on the Supersoul, restraining the senses and mind, observing celibacy, remaining alone, etc. By the practice of Kṛṣṇa consciousness, however, one engages in nine types of devotional service to the Lord. The first and foremost of such devotional engagements is hearing about Kṛṣṇa. This is a very powerful transcendental method for purging the mind of all misgivings. The more one hears about Kṛṣṇa, the more one becomes enlightened and detached from everything that draws the mind away from Kṛṣṇa. By detaching the mind from activities not devoted to the Lord, one can very easily learn vairāgya. Vairāgya means detachment from matter and engagement of the mind in spirit. Impersonal spiritual detachment is more difficult than attaching the mind to the activities of Kṛṣṇa. This is practical because by hearing about Kṛṣṇa one becomes automatically attached to the Supreme Spirit. This attachment is called pareśānubhava, spiritual satisfaction. It is just like the feeling of satisfaction a hungry man has for every morsel of food he eats. The more one eats while hungry, the more one feels satisfaction and strength. Similarly, by discharge of devotional service one feels transcendental satisfaction as the mind becomes detached from material objectives. It is something like curing a disease by expert treatment and appropriate diet. Hearing of the transcendental activities of Lord Kṛṣṇa is therefore expert treatment for the mad mind, and eating the foodstuff offered to Kṛṣṇa is the appropriate diet for the suffering patient. This treatment is the process of Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

अर्जुन द्वारा व्यक्त इस हठीले मन को वश में करने की कठिनाई को भगवान् स्वीकार करते हैं | किन्तु साथ ही वे सुझाते हैं कि अभ्यास तथा वैराग्य द्वारा यह सम्भव है | यह अभ्यास क्या है? वर्तमान युग में तीर्थवास, परमात्मा का ध्यान, मन तथा इन्द्रियों का निग्रह, ब्रह्म्चर्यपालन, एकान्त-वास आदि कठोर विधि-विधानों का पालन कर पाना सम्भव नहीं है | किन्तु कृष्णभावनामृत के अभ्यास से मनुष्य भगवान् की नवधाभक्ति का आचरण करता है | ऐसी भक्ति का प्रथम अंग है-कृष्ण के विषय में श्रवण करना | मन को समस्त प्रकार की दुश्चिन्ताओं से शुद्ध करने के लिए यह परम शक्तिशाली एवं दिव्य विधि है | कृष्ण के विषय में जितना ही अधिक श्रवण किया जाता है , उतना ही मनुष्य उन वस्तुओं के प्रति अनासक्त होता है जो मन को कृष्ण से दूर ले जाने वाली हैं | मन को उन सारे कार्यों से विरक्त कर लेने पर, जिनसे कृष्ण का कोई सम्बन्ध नहीं है, मनुष्य सुगमतापूर्वक वैराग्य सीख सकता है | वैराग्य का अर्थ है – पदार्थ से विरक्ति और मन का आत्मा में प्रवृत्त होना | निर्विशेष आध्यात्मिक विरक्ति कृष्ण के कार्यकलापों में मनको लगाने की अपेक्षा अधिक कठिन है | यह व्यावहारिक है, क्योंकि कृष्ण के विषय में श्रवण करने से मनुष्य स्वतः परमात्मा के प्रति आसक्त हो जाता है | यह आसक्ति परेशानुभूति या आध्यात्मिक तुष्टि कहलाती है | यह वैसे ही है जिस तरह भोजन के प्रत्येक कौर से भूखे को तुष्टि प्राप्त होती है | भूख लगने पर मनुष्य जितना अधिक खाता जाता है, उतनी ही अधिक तुष्टि और शक्ति मिलती जाती है | इसी प्रकार भक्ति सम्पन्न करने से दिव्य तुष्टि और शक्ति उसे मिलती जाती है | इसी प्रकार भक्ति सम्पन्न करने से दिव्य तुष्टि की अनुभूति होती है, क्योंकि मन भौतिक वस्तुओं से विरक्त हो जाता है | यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे कुशल उपचार तथा सुपथ्य द्वारा रोग का इलाज | अतः भगवान् कृष्ण के कार्यकलापों का श्रवण उन्मत्त मन का कुशल उपचार है और कृष्ण को अर्पित भोजन ग्रहण करना रोगी के लिए उपयुक्त पथ्य है | यह उपचार ही कृष्णभावनामृत की विधि है |

Notes By Kunal Gautam

Lord Kṛṣṇa says that with constant practice and detachment it is possible to have control over the restless mind.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान कृष्ण कहते हैं कि निरंतर अभ्यास और वैराग्य से बेचैन मन पर नियंत्रण करना संभव है।