| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 36 | छन्द सँख्या : ३६ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः। वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायतः।।
Transliteration in English
asaṅyatātmanā yogo duṣhprāpa iti me matiḥ vaśhyātmanā tu yatatā śhakyo ’vāptum upāyataḥ
सरल लिप्यंतरण
असंयत-आत्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः वश्य-आत्मना तु यतता शक्यो-अवाप्तुम-उपायतः
Word Meaning
asanyata-ātmanā—one whose mind is unbridled; yogaḥ—Yog; duṣhprāpaḥ—difficult to attain; iti—thus; me—my; matiḥ—opinion; vaśhya-ātmanā—by one whose mind is controlled; tu—but; yatatā—one who strives; śhakyaḥ—possible; avāptum—to achieve; upāyataḥ—by right meansशब्दार्थ
असंयत– उच्छृंखल; आत्मना– मन के द्वारा; योगः– आत्म-साक्षात्कार; दुष्प्रापः– प्राप्त करना कठिन; इति– इस प्रकार; मे– मेरा; मतिः– मत; वश्य– वशीभूत; आत्मना– मन से; तु– लेकिन; यतता– प्रयत्न करते हुए; शक्यः– व्यावहारिक; अवाप्तुम्– प्राप्त करना; उपायतः– उपयुक्त साधनों द्वारा |Translation
For one whose mind is unbridled, self-realization is difficult work. But he whose mind is controlled and who strives by appropriate means is assured of success. That is My opinion.
अनुवाद
जिसका मन उच्छृंखल है, उसके लिए आत्म-साक्षात्कार कठिन कार्य होता है, किन्तु जिसका मन संयमित है और जो समुचित उपाय करता है उसकी सफलता ध्रुव है | ऐसा मेरा मत है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The Supreme Personality of Godhead declares that one who does not accept the proper treatment to detach the mind from material engagement can hardly achieve success in self-realization. Trying to practice yoga while engaging the mind in material enjoyment is like trying to ignite a fire while pouring water on it. Yoga practice without mental control is a waste of time. Such a show of yoga may be materially lucrative, but it is useless as far as spiritual realization is concerned. Therefore, one must control the mind by engaging it constantly in the transcendental loving service of the Lord. Unless one is engaged in Kṛṣṇa consciousness, he cannot steadily control the mind. A Kṛṣṇa conscious person easily achieves the result of yoga practice without separate endeavor, but a yoga practitioner cannot achieve success without becoming Kṛṣṇa conscious.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवान् घोषणा करते हैं कि जो व्यक्ति मन को भौतिक व्यापारों से विलग करने का समुचित उपचार नहीं करता, उसे आत्म-साक्षात्कार में शायद ही सफलता प्राप्त हो सके | भौतिक भोग में मन लगाकर योग का अभ्यास करना मानो अग्नि में जल डाल कर उसे प्रज्ज्वलित करने का प्रयास करना हो | मन का निग्रह किये बिना योगाभ्यास समय का अपव्यय है | योग का ऐसा प्रदर्शन भले ही भौतिक दृष्टि से लाभप्रद हो, किन्तु जहाँ तक आत्म-साक्षात्कार का प्रश्न है यह सब व्यर्थ है | अतः मनुष्य को चाहिए कि भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में निरन्तर मन को लगाकर उसे वश में करे | कृष्णभावनामृत में प्रवृत्त हुए बिना मन को स्थिर कर पाना असम्भव है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के ही योगाभ्यास का फल सरलता से प्राप्त कर लेता है, किन्तु योगाभ्यास करने वाले को कृष्णभावनाभावित हुए बिना सफलता नहीं मिल पाती |
Notes By Kunal Gautam
Controlling the mind is very important in yoga practice. Yoga is difficult to achieve without control over the mind. If the mind is not controlled, it will wander here and there, and thus one cannot concentrate on the yoga action. If there is control over the mind, then one can concentrate and practice yoga and can divert attention from where it is needed.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
योग क्रिया में मन को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। मन पर नियंत्रण के बिना योग की सिद्धि कठिन है। यदि मन को नियंत्रित नहीं किया गया, तो वह इधर-उधर भटकता रहेगा, और इस प्रकार कोई भी योग क्रिया पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता है। यदि मन पर नियंत्रण हो तो वह एकाग्र हो कर योगाभ्यास कर सकता है और जहां आवश्यकता हो वहां से ्ध्यान हटा सकता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »