| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 38 | छन्द सँख्या : ३८ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति। अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि।।
Transliteration in English
kachchin nobhaya-vibhraṣhṭaśh chhinnābhram iva naśhyati apratiṣhṭho mahā-bāho vimūḍho brahmaṇaḥ pathi
सरल लिप्यंतरण
कच्चिन्-नोभय-विभ्रष्टश्-छिन्ना-भ्रम-ईव नश्यति अ-प्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि
Word Meaning
kachchit—whether; na—not; ubhaya—both; vibhraṣhṭaḥ—deviated from; chhinna—broken; abhram—cloud; iva—like; naśhyati—perishes; apratiṣhṭhaḥ—without any support; mahā-bāho—mighty-armed Krishna; vimūḍhaḥ—bewildered; brahmaṇaḥ—of God-realization; pathi—one on the pathशब्दार्थ
कच्चित्– क्या; न– नहीं; उभय– दोनों; विभ्रष्टः– विचलित; छिन्न– छिन्न-भिन्न; अभ्रम्– बादल; इव– सदृश; नश्यति– नष्ट जो जाता है; अप्रतिष्ठः– बिना किसी पद के; महा-बाहो– हे बलिष्ठ भुजाओं वाले कृष्ण; विमुढः– मोहग्रस्त; ब्रह्मणः– ब्रह्म-प्राप्ति के; पथि– मार्ग में |Translation
O mighty-armed Kṛṣṇa, does not such a man, who is bewildered from the path of transcendence, fall away from both spiritual and material success and perish like a riven cloud, with no position in any sphere?
अनुवाद
हे महाबाहु कृष्ण! क्या ब्रह्म-प्राप्ति के मार्ग से भ्रष्ट ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही सफलताओं से च्युत नहीं होता और छिन्नभिन्न बादल की भाँति विनष्ट नहीं हो जाता जिसके फलस्वरूप उसके लिए किसी लोक में कोई स्थान नहीं रहता?
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
There are two ways to progress. Those who are materialists have no interest in transcendence; therefore they are more interested in material advancement by economic development, or in promotion to the higher planets by appropriate work. When one takes to the path of transcendence, one has to cease all material activities and sacrifice all forms of so-called material happiness. If the aspiring transcendentalist fails, then he apparently loses both ways; in other words, he can enjoy neither material happiness nor spiritual success. He has no position; he is like a riven cloud. A cloud in the sky sometimes deviates from a small cloud and joins a big one. But if it cannot join a big one, then it is blown away by the wind and becomes a nonentity in the vast sky. The brahmaṇaḥ pathi is the path of transcendental realization through knowing oneself to be spiritual in essence, part and parcel of the Supreme Lord, who is manifested as Brahman, Paramātmā and Bhagavān. Lord Śrī Kṛṣṇa is the fullest manifestation of the Supreme Absolute Truth, and therefore one who is surrendered to the Supreme Person is a successful transcendentalist. To reach this goal of life through Brahman and Paramātmā realization takes many, many births (bahūnāṁ janmanām ante). Therefore the supermost path of transcendental realization is bhakti-yoga, or Kṛṣṇa consciousness, the direct method.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
उन्नति के दो मार्ग हैं | भौतिकतावादी व्यक्तियों की अध्यात्म में कोई रूचि नहीं होती, अतः वे आर्थिक विकास द्वारा भौतिक प्रगति में अत्यधिक रूचि लेते हैं या फिर समुचित कार्य द्वारा उच्चतर लोकों को प्राप्त करने में अधिक रूचि रखते हैं | यदि कोई अध्यात्म के मार्ग को चुनता है, तो उसे सभी प्रकार के तथाकथित भौतिक सुख से विरक्त होना पड़ता है | यदि महत्त्वाकांक्षी ब्रह्मवादी असफल होता है तो वह दोनों ओर से जाता है | दूसरे शब्दों में, वह न तो भौतिक सुख भोग पाता है, न आध्यात्मिक सफलता ही प्राप्त कर सकता है | उसका कोई स्थान नहीं रहता, वह छिन्न-भिन्न बादल के समान होता है | कभी-कभी आकाश में एक बादल छोटे बादलखंड से विलग होकर बड़े खंड से जा मिलता है, किन्तु यदि वह बड़े बादल से नहीं जुड़ता तो वायु उसे बहा ले जाती है और वह विराट आकाश में लुप्त हो जाता है | ब्रह्मणः पथि ब्रह्म-साक्षात्कार का मार्ग है जो अपने आपको परमेश्र्वर का अभिन्न अंश जान लेने पर प्राप्त होता है और वह परमेश्र्वर ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् रूप में प्रकट होता है | भगवान् श्रीकृष्ण परमसत्य के पूर्ण प्राकट्य हैं, अतः जो इस परमपुरुष की शरण में जाता है वही सफल योगी है | ब्रह्म तथा परमात्मा-साक्षात्कार के माध्यम से जीवन के इस तथ्य तक पहुँचने में अनेकानेक जन्म लग जाते हैं (बहूनां जन्मनामन्ते) | अतः दिव्य-साक्षात्कार का सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग या कृष्णभावनामृत की प्रत्यक्ष विधि है |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna asking to lord Kṛṣṇa, what happens to the yogi, who in the path of self-realisation fall away from the path in last stage of life.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन भगवान कृष्ण से पूछते हैं, उस योगी का क्या होता है, जो आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में जीवन के अंतिम चरण में मार्ग से भटक जाता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »