Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 39 छन्द सँख्या : ३६
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः। त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।।

Transliteration in English

etan me sanśhayaṁ kṛiṣhṇa chhettum arhasyaśheṣhataḥ tvad-anyaḥ sanśhayasyāsya chhettā na hyupapadyate

सरल लिप्यंतरण

एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः। त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।।

Word Meaning

etat—this; me—my; sanśhayam—doubt; kṛiṣhṇa—Krishna; chhettum—to dispel; arhasi—you can; aśheṣhataḥ—completely; tvat—than you; anyaḥ—other; sanśhayasya—of doubt; asya—this; chhettā—a dispeller; na—never; hi—certainly; upapadyate—is fit

शब्दार्थ

एतत् – यह है; मे– मेरा; संशयम्– सन्देह; कृष्ण– हे कृष्ण; छेत्तुम्– दूर करने के लिए; अर्हसि– आपसे प्रार्थना है; अशेषतः– पूर्णतया; त्वत्– आपकी अपेक्षा; अन्यः– दूसरा; संशयस्य– सन्देह का; अस्य– इस; छेत्ता– दूर करने वाला; न– नहीं; हि– निश्चय ही; उपपद्यते– पाया जाना सम्भव है |

Translation

This is my doubt, O Kṛṣṇa, and I ask You to dispel it completely. But for You, no one is to be found who can destroy this doubt.

अनुवाद

हे कृष्ण! यही मेरा सन्देह है, और मैं आपसे इसे पूर्णतया दूर करने की प्रार्थना कर रहा हूँ | आपके अतिरिक्त अन्य कोई ऐसा नहीं है, जो इस सन्देह को नष्ट कर सके |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Kṛṣṇa is the perfect knower of past, present and future. In the beginning of the Bhagavad-gītā, the Lord said that all living entities existed individually in the past, they exist now in the present, and they continue to retain individual identity in the future, even after liberation from the material entanglement. So He has already cleared up the question of the future of the individual living entity. Now, Arjuna wants to know of the future of the unsuccessful transcendentalist. No one is equal to or above Kṛṣṇa, and certainly the so-called great sages and philosophers who are at the mercy of material nature cannot equal Him. Therefore the verdict of Kṛṣṇa is the final and complete answer to all doubts, because He knows past, present and future perfectly – but no one knows Him. Kṛṣṇa and Kṛṣṇa conscious devotees alone can know what is what.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

कृष्ण भूत, वर्तमान तथा भविष्य के जानने वाले हैं | भगवद्गीता के प्रारम्भ में भगवान् ने कहा है कि सारे जीव व्यष्टि रूप में भूतकाल में विद्यमान थे, इस समय विद्यमान हैं और भवबन्धन से मुक्त होने पर भविष्य में भी व्यष्टि रूप में बने रहेंगे | इस प्रकार उन्होंने व्यष्टि जीव के भविष्य के विषयक प्रश्न का स्पष्टीकरण कर दिया है | अब अर्जुन असफल योगियों के भविष्य के विषय में जानना चाहता है | कोई न तो कृष्ण के समान है, न ही उनसे बड़ा | तथाकथित बड़े-बड़े ऋषि तथा दार्शनिक, जो प्रकृति की कृपा पर निर्भर हैं, निश्चय ही उनकी समता नहीं कर सकते | अतः समस्त सन्देहों का पूरा-पूरा उत्तर पाने के लिए कृष्ण का निर्णय अन्तिम तथा पूर्ण है क्योंकि वे भूत, वर्तमान तथा भविष्य के ज्ञाता हैं, किन्तु उन्हें कोई भी नहीं जानता | कृष्ण तथा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही जान सकते हैं कि कौन क्या है |

Notes By Kunal Gautam

Being having knowledge of everything, Arjuna knows that it is only lord Kṛṣṇa who can clarify his doubts. Hence he requested lord Kṛṣṇa for clarification on the doubts grown inside his mind.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

हर चीज का ज्ञान होने के कारण, अर्जुन जानता है कि केवल भगवान कृष्ण ही उसकी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने भगवान कृष्ण से अपने मन में उत्पन्न शंकाओं के स्पष्टीकरण के लिए अनुरोध किया।