Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 30 छन्द सँख्या : ३०
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

न च शक्नोम्यवस्थातुं भ्रमतीव च मे मनः। निमित्तानि च पश्यामि विपरीतानि केशव।।

Transliteration in English

na cha śhaknomy avasthātuṁ bhramatīva cha me manaḥ nimittāni cha paśhyāmi viparītāni keśhava

सरल लिप्यंतरण

न च शक्नोम्य-अवस्था-तुं भ्रम-तीव च मे मनः निमित्तानि च पश्यामि विपरीतानि केशव

Word Meaning

na—not; cha—and; śhaknomi—am able; avasthātum—remain steady; bhramati iva—whirling like; cha—and; me—my; manaḥ—mind; nimittāni—omens; cha—and; paśhyāmi—I see; viparītāni—misfortune; keśhava—Shree Krishna, killer of the Keshi demon;

शब्दार्थ

न – नहीं; च – भी; शक्नोमि – समर्थ हूँ; अवस्थातुम् – खड़े होने में; भ्रमति – भूलता हुआ; इव – सदृश; च – तथा ; मे – मेरा; मनः – मन; निमित्तानि – कारण; च – भी; पश्यामि – देखता हूँ; विपरीतानि – बिलकुल उल्टा; केशव – हे केशी असुर के मारने वाले (कृष्ण)।

Translation

I am now unable to stand here any longer. I am forgetting myself, and my mind is reeling. I see only causes of misfortune, O Kṛṣṇa, killer of the Keśī demon.

अनुवाद

मैं यहाँ अब और अधिक खड़ा रहने में असमर्थ हूँ | मैं अपने को भूल रहा हूँ और मेरा सिर चकरा रहा है | हे कृष्ण! मुझे तो केवल अमंगल के कारण दिख रहे हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Due to his impatience, Arjuna was unable to stay on the battlefield, and he was forgetting himself on account of this weakness of his mind. Excessive attachment for material things puts a man in such a bewildering condition of existence. Bhayaṁ dvitīyābhiniveśataḥ syāt (Bhāgvat. 11.2.37): such fearfulness and loss of mental equilibrium take place in persons who are too affected by material conditions. Arjuna envisioned only painful reverses in the battlefield – he would not be happy even by gaining victory over the foe. The words nimittāni viparītāni are significant. When a man sees only frustration in his expectations, he thinks, “Why am I here?” Everyone is interested in himself and his own welfare. No one is interested in the Supreme Self. Arjuna is showing ignorance of his real self-interest by Kṛṣṇa’s will. One’s real self-interest lies in Viṣṇu, or Kṛṣṇa. The conditioned soul forgets this, and therefore suffers material pains. Arjuna thought that his victory in the battle would only be a cause of lamentation for him.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

अपने अधैर्य के कारण अर्जुन युद्धभूमि में खड़ा रहने में असमर्थ था और अपने मन की इस दुर्बलता के कारण उसे आत्मविस्मृति हो रही थी | भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक आसक्ति के कारण मनुष्य ऐसी मोहमयी स्थिति में पड़ जाता है | भयं द्वितीयाभिनिवेशतः स्यात् – (भागवत ११.२.३७) – ऐसा भय तथा मानसिक असुंतलन उन व्यक्तियों में उत्पन्न होता है जो भौतिक परिस्थितियों से ग्रस्त होते हैं | अर्जुन को युद्धभूमि में केवल दुखदायी पराजय की प्रतीति हो रही थी – वह शत्रु पर विजय पाकर भी सुखी नहीं होगा | निमित्तानि विपरीतानि शब्द महत्त्वपूर्ण हैं | जब मनुष्य को अपनी आशाओं में केवल निराशा दिखती है तो वह सोचता है “मैं यहाँ क्यों हूँ?” प्रत्येक प्राणी अपने में तथा अपने स्वार्थ में रूचि रखता है | किसी की भी परमात्मा में रूचि नहीं होती | क्रिःन की इच्छा से अर्जुन अपने स्वार्थ के प्रति अज्ञान दिखा रहा है | मनुष्य का वास्तविक स्वार्थ तो विष्णु या कृष्ण में निहित है | बद्धजीव इसे भूल जाता है इसीलिए उसे भौतिक कष्ट उठाने पड़ते हैं | अर्जुन ने सोचा कि उसकी विजय केवल उसके शोक का कारण बन सकती है |

Notes By Kunal Gautam

Arjuna by describing his situation showing the compassion towards his kinsmen.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अर्जुन ने अपनी स्थिति का वर्णन करते हुए अपने स्वजनों के प्रति करुणा का परिचय दिया।