Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 60 छन्द सँख्या : ६०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यततो ह्यपि कौन्तेय पुरुषस्य विपश्चितः। इन्द्रियाणि प्रमाथीनि हरन्ति प्रसभं मनः।।

Transliteration in English

yatato hyapi kaunteya puruṣhasya vipaśhchitaḥ indriyāṇi pramāthīni haranti prasabhaṁ manaḥ

सरल लिप्यंतरण

यततो ह्यपि कौन्तेय पुरुष-स्य विपश्-चितः इन्द्रियाणि प्रमाथीनि हरन्ति प्रसभं मनः

Word Meaning

yatataḥ—while practicing self-control; hi—for; api—even; kaunteya—Arjun, the son of Kunti; puruṣhasya—of a person; vipaśhchitaḥ—one endowed with discrimination; indriyāṇi—the senses; pramāthīni—turbulent; haranti—carry away; prasabham—forcibly; manaḥ—the mind

शब्दार्थ

यततः – प्रयत्न करते हुए; हि – निश्चय ही; अपि – के बावजूद; कौन्तेय – हे कुन्तीपुत्र; पुरुषस्य – मनुष्य की; विपश्र्चितः – विवेक से युक्त; इन्द्रियाणि – इन्द्रियाँ; प्रमाथीनि – उत्तेजित; हरन्ति – फेंकती हैं; प्रसभम् – बल से; मनः – मन को |

Translation

The senses are so strong and impetuous, O Arjuna, that they forcibly carry away the mind even of a man of discrimination who is endeavoring to control them.

अनुवाद

हे अर्जुन! इन्द्रियाँ इतनी प्रबल तथा वेगवान हैं कि वे उस विवेकी पुरुष के मन को भी बलपूर्वक हर लेती हैं, जो उन्हें वश में करने का प्रयत्न करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There are many learned sages, philosophers and transcendentalists who try to conquer the senses, but in spite of their endeavors, even the greatest of them sometimes fall victim to material sense enjoyment due to the agitated mind. Even Viśvāmitra, a great sage and perfect yogī, was misled by Menakā into sex enjoyment, although the yogī was endeavoring for sense control with severe types of penance and yoga practice. And, of course, there are so many similar instances in the history of the world. Therefore, it is very difficult to control the mind and senses without being fully Kṛṣṇa conscious. Without engaging the mind in Kṛṣṇa, one cannot cease such material engagements. A practical example is given by Śrī Yāmunācārya, a great saint and devotee, who says:

yad-avadhi mama cetaḥ kṛṣṇa-pādāravinde
nava-nava-rasa-dhāmany udyataṁ rantum āsīt
tad-avadhi bata nārī-saṅgame smaryamāne
bhavati mukha-vikāraḥ suṣṭhu niṣṭhīvanaṁ ca

“Since my mind has been engaged in the service of the lotus feet of Lord Kṛṣṇa, and I have been enjoying an ever new transcendental humor, whenever I think of sex life with a woman, my face at once turns from it, and I spit at the thought.”

Kṛṣṇa consciousness is such a transcendentally nice thing that automatically material enjoyment becomes distasteful. It is as if a hungry man had satisfied his hunger by a sufficient quantity of nutritious eatables. Mahārāja Ambarīṣa also conquered a great yogī, Durvāsā Muni, simply because his mind was engaged in Kṛṣṇa consciousness (sa vai manaḥ kṛṣṇa-padāravindayor vacāṁsi vaikuṇṭha-guṇānuvarṇane).

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

अनेक विद्वान, ऋषि, दार्शनिक तथा अध्यात्मवादी इन्द्रियों को वश में करने का प्रयत्न करते हैं, किन्तु उनमें से बड़े से बड़ा भी कभी-कभी विचलित मन के कारण इन्द्रियभोग का लक्ष्य बन जाता है | यहाँ तक कि विश्र्वामित्र जैसे महर्षि तथा पूर्ण योगी को भी मेनका के साथ विषयभोग में प्रवृत्त होना पड़ा, यद्यपि वे इन्द्रियनिग्रह के लिए कठिन तपस्या तथा योग कर रहे थे | विश्र्व इतिहास में इसी तरह के अनेक दृष्टान्त हैं | अतः पूर्णतया कृष्णभावनाभावित हुए बिना मन तथा इन्द्रियों को वश में कर सकना अत्यन्त कठिन है | मन को कृष्ण में लगाये बिना मनुष्य ऐसे भौतिक कार्यों को बन्द नहीं कर सकता | परम साधु तथा भक्त यामुनाचार्य में एक व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया है | वे कहते हैं –

यदवधि मम चेतः कृष्णपदारविन्दे
नवनवरसधामन्युद्यतं रन्तुमासीत् |
तदविधि बात नारीसंगमे स्मर्यमाने
भवति मुखविकारः सुष्ठु निष्ठीवनं च ||

“जब से मेरा मन भगवान् कृष्ण के चरणाविन्दों की सेवा में लग गया है और जब से मैं नित्य नव दिव्यरस का अनुभव करता रहता हूँ, तब से स्त्री-प्रसंग का विचार आते ही मेरा मन उधर से फिर जाता है और मैं ऐसे विचार पर थू-थू करता हूँ |”
कृष्णभावनामृत इतनी दिव्य सुन्दर वस्तु है कि इसके प्रभाव से भौतिक भोग स्वतः नीरस हो जाता है | यह वैसा ही है जैसे कोई भूखा मनुष्य प्रचुर मात्रा में पुष्टिदायक भोजन करके भूख मिटा ले | महाराज अम्बरीष भी परम योगी दुर्वासा मुनि पर इसीलिए विजय पा सके क्योंकि उनका मन निरन्तर कृष्णभावनामृत में लगा रहता था (स वै मनः कृष्णपदारविन्दयोः वचांसि वैकुण्ठगुणानुवर्णने) |

Notes By Kunal Gautam

The power of the senses should not be underestimated, it can excite and subdue the mind of a strong person.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इंद्रियों की शक्ति को कम करके नहीं आंकना चाहिए, यह मजबूत व्यक्ति के मन को उत्तेजित और अपने वश में कर सकता है।