Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 66 छन्द सँख्या : ६६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना। न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम्।।

Transliteration in English

nāsti buddhir-ayuktasya na chāyuktasya bhāvanā na chābhāvayataḥ śhāntir aśhāntasya kutaḥ sukham

सरल लिप्यंतरण

नास्ति बुद्धिर-युक्त-स्य न चा-युक्त-स्य भावना न चा-भावयतः शान्तिर-शान्त-स्य कुतः सुखम्

Word Meaning

na—not; asti—is; buddhiḥ—intellect; ayuktasya—not united; na—not; cha—and; ayuktasya—not united; bhāvanā—contemplation; na—nor; cha—and; abhāvayataḥ—for those not united; śhāntiḥ—peace; aśhāntasya—of the unpeaceful; kutaḥ—where; sukham—happiness

शब्दार्थ

न अस्ति – नहीं हो सकती; बुद्धिः – दिव्य बुद्धि; अयुक्तस्य – कृष्णभावना से सम्बन्धित न रहने वाले में; न – नहीं; अयुक्तस्य – कृष्णभावना से शून्य पुरुष का; भावना – स्थिर चित्त (सुख में); न – नहीं; च – तथा; अभावयतः – जो स्थिर नहीं है उसके; शान्तिः – शान्ति; अशान्तस्य – अशान्त का; कुतः – कहाँ है; सुखम् – सुख |

Translation

One who is not connected with the Supreme [in Kṛṣṇa consciousness] can have neither transcendental intelligence nor a steady mind, without which there is no possibility of peace. And how can there be any happiness without peace?

अनुवाद

जो कृष्णभावनामृत में परमेश्र्वर से सम्बन्धित नहीं है उसकी न तो बुद्धि दिव्य होती है और न ही मन स्थिर होता है जिसके बिना शान्ति की कोई सम्भावना नहीं है | शान्ति के बिना सुख हो भी कैसे सकता है?

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Unless one is in Kṛṣṇa consciousness, there is no possibility of peace. So it is confirmed in the Fifth Chapter (5.29) that when one understands that Kṛṣṇa is the only enjoyer of all the good results of sacrifice and penance, that He is the proprietor of all universal manifestations, and that He is the real friend of all living entities, then only can one have real peace. Therefore, if one is not in Kṛṣṇa consciousness, there cannot be a final goal for the mind. Disturbance is due to want of an ultimate goal, and when one is certain that Kṛṣṇa is the enjoyer, proprietor and friend of everyone and everything, then one can, with a steady mind, bring about peace. Therefore, one who is engaged without a relationship with Kṛṣṇa is certainly always in distress and is without peace, however much he may make a show of peace and spiritual advancement in life. Kṛṣṇa consciousness is a self-manifested peaceful condition which can be achieved only in relationship with Kṛṣṇa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

कृष्णभावनाभावित हुए बिना शान्ति की कोई सम्भावना नहीं हो सकती | अतः पाँचवे अध्याय में (५.२९) इसकी पुष्टि ही गई है कि जब मनुष्य यह समझ लेता है कि कृष्ण ही यज्ञ तथा तपस्या के उत्तम फलों के एकमात्र भोक्ता हैं और समस्त ब्रह्माण्ड के स्वामी हैं तथा वे समस्त जीवों के असली मित्र हैं तभी उसे वास्तविक शान्ति मिल सकती है | अतः यदि कोई कृष्णभावनाभावित नहीं है तो उसके मन का कोई अन्तिम लक्ष्य नहीं हो सकता | मन की चंचलता का एकमात्र कारण अन्तिम लक्ष्य का अभाव है | जब मनुष्य को यह पता चल जाता है कि कृष्ण ही भोक्ता, स्वामी तथा सबके मित्र है, तो स्थिर चित्त होकर शान्ति का अनुभव किया जा सकता है | अतएव जो कृष्ण से सम्बन्ध न रखकर कार्य में लगा रहता है, वह निश्चय ही सदा दुखी और अशान्त रहेगा, भले ही वह जीवन में शान्ति तथा अध्यात्मिक उन्नति का कितना ही दिखावा क्यों न करे | कृष्णभावनामृत स्वयं प्रकट होने वाली शान्तिमयी अवस्था है, जिसकी प्राप्ति कृष्ण के सम्बन्ध से ही हो सकती है |

Notes By Kunal Gautam

Peace of mind is necessary for spiritual development. In the absence of peace, there is a lack of intellectual readiness to understand and resolve the problems. Hence without peace there can not be happiness.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

आध्यात्मिक विकास के लिए मन की शांति आवश्यक है। शांति के अभाव में समस्याओं को समझने और हल करने के लिए बौद्धिक तत्परता का अभाव हो जाता है। इसलिए शांति के बिना सुख प्राप्त नहीं हो सकता।