Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 35 छन्द सँख्या : ३५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्। स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः।।

Transliteration in English

śhreyān swa-dharmo viguṇaḥ para-dharmāt sv-anuṣhṭhitāt swa-dharme nidhanaṁ śhreyaḥ para-dharmo bhayāvahaḥ

सरल लिप्यंतरण

श्रेयान्-स्व-धर्मो विगुणः पर-धर्मात्-स्व-अनुष्ठितात् स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः

Word Meaning

śhreyān—better; swa-dharmaḥ—personal duty; viguṇaḥ—tinged with faults; para-dharmāt—than another’s prescribed duties; su-anuṣhṭhitāt—perfectly done; swa-dharme—in one’s personal duties; nidhanam—death; śhreyaḥ—better; para-dharmaḥ—duties prescribed for others; bhaya-āvahaḥ—fraught with fear

शब्दार्थ

श्रेयान्– अधिक श्रेयस्कर; स्वधर्मः– अपने नियतकर्म; विगुणः– दोषयुक्त भी; पर-धर्मात्– अन्यों के लिए उल्लेखित कार्यों की अपेक्षा; सू-अनुष्ठितात्– भलीभाँति सम्पन्न; स्व-धर्मे– अपने नियत्कर्मों में; निधनम्– विनाश, मृत्यु; श्रेयः– श्रेष्ठतर; पर-धर्मः– अन्यों के लिए नियतकर्म; भय-आवहः – खतरनाक, डरावना |

Translation

It is far better to discharge one’s prescribed duties, even though faultily, than another’s duties perfectly. Destruction in the course of performing one’s own duty is better than engaging in another’s duties, for to follow another’s path is dangerous.

अनुवाद

अपने नियतकर्मों को दोषपूर्ण ढंग से सम्पन्न करना भी अन्य के कर्मों को भलीभाँति करने से श्रेयस्कर है | स्वयं कर्मों को करते हुए मरना पराये कर्मों में प्रवृत्त होने की अपेक्षा श्रेष्ठतर है, क्योंकि अन्य किसी के मार्ग का अनुसरण भयावह होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

One should therefore discharge his prescribed duties in full Kṛṣṇa consciousness rather than those prescribed for others. Materially, prescribed duties are duties enjoined according to one’s psychophysical condition, under the spell of the modes of material nature. Spiritual duties are as ordered by the spiritual master for the transcendental service of Kṛṣṇa. But whether material or spiritual, one should stick to his prescribed duties even up to death, rather than imitate another’s prescribed duties. Duties on the spiritual platform and duties on the material platform may be different, but the principle of following the authorized direction is always good for the performer. When one is under the spell of the modes of material nature, one should follow the prescribed rules for his particular situation and should not imitate others. For example, a brāhmaṇa, who is in the mode of goodness, is nonviolent, whereas a kṣatriya, who is in the mode of passion, is allowed to be violent. As such, for a kṣatriya it is better to be vanquished following the rules of violence than to imitate a brāhmaṇa who follows the principles of nonviolence. Everyone has to cleanse his heart by a gradual process, not abruptly. However, when one transcends the modes of material nature and is fully situated in Kṛṣṇa consciousness, he can perform anything and everything under the direction of a bona fide spiritual master. In that complete stage of Kṛṣṇa consciousness, the kṣatriya may act as a brāhmaṇa, or a brāhmaṇa may act as a kṣatriya. In the transcendental stage, the distinctions of the material world do not apply. For example, Viśvāmitra was originally a kṣatriya, but later on he acted as a brāhmaṇa, whereas Paraśurāma was a brāhmaṇa but later on he acted as a kṣatriya. Being transcendentally situated, they could do so; but as long as one is on the material platform, he must perform his duties according to the modes of material nature. At the same time, he must have a full sense of Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

अतः मनुष्य को चाहिए कि वह अन्यों के लिय नियत्कर्मों की अपेक्षा अपने नियत्कर्मों को कृष्णभावनामृत में करे | भौतिक दृष्टि से नियतकर्म मनुष्य की मनोवैज्ञानिक दशा के अनुसार भौतिक प्रकृति के गुणों के अधीन आदिष्ट कर्म हैं | आध्यात्मिक कर्म गुरु द्वारा कृष्ण की दिव्यसेवा के लिए आदेशित होते हैं | किन्तु चाहे भौतिक कर्म हों या आध्यात्मिक कर्म, मनुष्य को मृत्युपर्यन्त अपने नियत्कर्मों में दृढ रहना चाहिए | अन्य के निर्धारित कर्मों का अनुकरण नहीं करना चाहिए | आध्यात्मिक तथा भौतिक स्तरों पर ये कर्म भिन्न-भिन्न हो सकते हैं, किन्तु कर्ता के लिए किसी प्रमाणिक निर्देशन के पालन का सिद्धान्त उत्तम होगा | जब मनुष्य प्रकृति के गुणों के वशीभूत हो तो उसे उस विशेष अवस्था के लिए नियमों का पालन करना चाहिए, उसे अन्यों का अनुकरण नहीं करना चाहिए | उदारणार्थ, सतोगुणी ब्राह्मण कभी हिंसक नहीं होता, किन्तु रजोगुणी क्षत्रिय को हिंसक होने की अनुमति है | इस तरह क्षत्रिय के लिए हिंसा के नियमों का पालन करते हुए विनष्ट होना जितना श्रेयस्कर है उतना अहिंसा के नियमों का पालन करने वाले ब्राह्मण का अनुकरण नहीं | हर व्यक्ति को एकाएक नहीं, अपितु क्रमशः अपने हृदय को स्वच्छ बनाना चाहिए | किन्तु जब मनुष्य प्रकृति के गुणों को लाँघकर कृष्णभावनामृत में पूर्णतया लीन हो जाता है, तो वह प्रामाणिक गुरु के निर्देशन में सब कुछ कर सकता है | कृष्णभावनामृत की पूर्ण स्थिति में एक क्षत्रिय ब्राह्मण की तरह और एक ब्राह्मण क्षत्रिय की तरह कर्म कर सकता है | दिव्य अवस्था में भौतिक जगत् का भेदभाव नहीं रह जाता | उदाहरणार्थ, विश्र्वामित्र मूलतः क्षत्रिय थे, किन्तु बाद में वे ब्राह्मण हो गये | इसी प्रकार परशुराम पहले ब्राह्मण थे, किन्तु बाद में वे क्षत्रिय बन गये | ब्रह्म में स्थित होने के कारण ही वे ऐसा कर सके, किन्तु जब तक कोई भौतिक स्तर पर रहता है, उसे प्रकृति के गुणों के अनुसार अपने कर्म करने चाहिए | साथ ही उसे कृष्णभावनामृत का पूरा बोध होना चाहिए |

Notes By Kunal Gautam

One should perform their prescribed duty even if done faultily. It is the way to achieve perfection and hence reaching to the stage of enlightenment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

व्यक्ति को अपने निर्धारित कर्तव्य का पालन करना चाहिए, भले ही वह गलत तरीके से किया गया हो। यह पूर्णता प्राप्त करने और अंततः आत्मज्ञान के चरण तक पहुंचने का तरीका है।